Ai Education

Ai Education - ख़बरें

  • AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!
    Adobe ने भारतीय छात्रों के लिए Firefly, Photoshop और Acrobat को मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह सुविधा देशभर के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों के जरिए दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब के माध्यम से छात्रों को AI फर्स्ट टूल्स, करिकुलम और ट्रेनिंग का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा NASSCOM FutureSkills Prime के साथ साझेदारी के तहत इंडस्ट्री संबंधित मुफ्त कोर्स और सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्रों को AI और क्रिएटिव स्किल विकसित करने में मदद मिलेगी।
  • IIT जाने की तैयारी मुफ्त में कराएगा Google Gemini AI, ऐसे शुरू करें JEE एग्जाम प्रेप
    Google ने भारत में JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Gemini AI में नया मॉक टेस्ट फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए स्टूडेंट्स फ्री में JEE मॉक टेस्ट दे सकेंगे और अपनी तैयारी का स्तर समझ पाएंगे। India AI Summit 2026 में अनाउंस किया गया यह फीचर Careers360 और Physics Wallah के सहयोग से तैयार किया गया है। Gemini छात्रों को न सिर्फ सवाल देगा, बल्कि उनकी गलतियों का एनालिसिस और कॉन्सेप्ट एक्सप्लनेशन भी करेगा। बढ़ती कोचिंग फीस के बीच इसे एक किफायती विकल्प माना जा रहा है।
  • Google का स्टूडेंट्स को तोहफा! Gemini फ्री में कराएगा इस बड़े एग्जाम की प्रैक्टिस
    Google ने अपने AI चैटबॉट Gemini में स्टूडेंट्स के लिए नया SAT प्रैक्टिस टेस्ट फीचर जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स बिना किसी फीस के पूरा SAT मॉक टेस्ट दे सकते हैं, जिसमें स्कोरिंग, ग्राफ्स और परफॉर्मेंस एनालिसिस भी मिलता है। Google के मुताबिक, SAT का पैटर्न तय होने की वजह से Gemini रियल एग्जाम जैसा एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। कंपनी ने एजुकेशन फर्म्स के साथ मिलकर इस फीचर पर काम किया है ताकि सवाल और फॉर्मेट असली टेस्ट के करीब रहें। यह फीचर आने वाले समय में महंगी SAT कोचिंग और ट्यूटरिंग इंडस्ट्री पर असर डाल सकता है।
  • अब ऑनलाइन एग्जाम नहीं! AI नकल से परेशान दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था का फैसला
    दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था ACCA ने ऑनलाइन परीक्षाओं को बंद करने का फैसला किया है। संस्था का कहना है कि AI टूल्स की वजह से रिमोट एग्जाम्स में नकल को कंट्रोल करना अब बेहद मुश्किल हो गया है। कोविड के दौरान शुरू की गई ऑनलाइन इनविजिलेशन व्यवस्था अब “टिपिंग पॉइंट” पर पहुंच चुकी है। Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च से ACCA की परीक्षाएं सिर्फ इन-पर्सन मोड में होंगी। ACCA मानती है कि तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि मौजूदा सेफ्टी सिस्टम उससे पीछे छूट चुके हैं।
  • Realme Pad 3 का इंडिया लॉन्च कंफर्म: 12,200mAh बैटरी, 11.6 इंच डिस्प्ले समेत स्पेक्स पहले ही हुए लीक
    Realme Pad 3 को भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह टैबलेट Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा और इसे स्टूडेंट्स के लिए “The Smartest Tablet for Students” के तौर पर पेश किया जा रहा है। कंपनी की “Smart Learning. Less Charging” टैगलाइन से संकेत मिलता है कि इसमें बैटरी एफिशिएंसी और पढ़ाई से जुड़े AI फीचर्स पर फोकस किया गया है। realme के मुताबिक, Pad 3 में नोटबुक-इंस्पायर्ड डिस्प्ले और AI-बेस्ड टूल्स मिलेंगे, जो डिजिटल स्टडी और डेली लर्निंग रूटीन को आसान बनाएंगे।
  • 10 सालों में 30 लाख से ज्यादा नौकरियां हो सकती हैं खत्म, इन रोल्स पर पड़ेगा AI का असर!
    यूके के लेबर मार्केट पर ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के असर को लेकर एक नई रिपोर्ट ने बड़ा अनुमान पेश किया है। National Foundation for Educational Research (NFER) के मुताबिक, देश में 2035 तक करीब 30 लाख लो-स्किल्ड नौकरियां खत्म हो सकती हैं। रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्यादा खतरा ट्रेड्स, मशीन ऑपरेशन्स और बेसिक एडमिनिस्ट्रेशन जैसी भूमिकाओं पर मंडरा रहा है, जहां रुटीन टास्क को AI और ऑटोमेटेड सिस्टम आसानी से संभाल सकते हैं।
  • OpenAI ने अध्यापकों के लिए खास ChatGPT किया पेश, टीचिंग से लेकर कई प्राइवेसी फीचर्स से लैस
    ChatGPT फॉस टीचर्स वर्कस्पेस को अध्यापकों और स्कूल प्रशासन के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्लेटफॉर्म क्लासरूम की तैयारी करने से लेकर, कॉलोब्रेशन और एआई का सपोर्ट करता है। इसके जरिए स्कूल के लिए जरूरी प्राइवेसी को बरकरार रखा जाता है। अमेरिका में K-12 के अध्यापक और स्टाफ SheerID के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद ChatGPT for Teachers का उपयोग कर सकते हैं।
  • OpenAI भारत में बांट रहा फ्री 5 लाख ChatGPT Plus अकाउंट, AI का होगा शिक्षा में उपयोग
    भारत में छात्रों और अध्यापकों को फ्री ChatGPT Plus अकाउंट का एक्सेस मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए एक्सेस में मदद करेगा। AICTE देश भर के टेक इंस्टीट्यूट्स के साथ मिलकर छात्रों और अध्यापकों को उनके डिजिटल और रिसर्च स्किल को बेहतर करने में मदद करेगा। इसके साथ ही ARISE मेंबर स्कूल कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षकों को एक्सेस प्रदान करेंगे।
  • Free Google AI Course : गूगल ने शुरू किया ‘फ्री’ एआई कोर्स, 10 घंटे में होगा पूरा, सर्टिफ‍िकेट भी मिलेगा
    Free Google AI Course : यह कोर्स एकदम फ्री है और 8 से 10 घंटों में पूरा हो जाता है। कोर्स खत्‍म होने के बाद सर्टिफ‍िकेट भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • 8 भाषाएं बोलने वाला एजुकेशनल रोबोट Miko 3 लॉन्‍च, बनेगा बच्‍चों का दोस्‍त!
    इंडिया में Miko 3 की कीमत 19,999 रुपये है। यह Amazon के साथ-साथ Miko की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »