• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • 8 भाषाएं बोलने वाला एजुकेशनल रोबोट Miko 3 लॉन्‍च, बनेगा बच्‍चों का दोस्‍त!

8 भाषाएं बोलने वाला एजुकेशनल रोबोट Miko 3 लॉन्‍च, बनेगा बच्‍चों का दोस्‍त!

‘Miko 3’ को लेकर दावा है कि यह 5 से 10 साल की उम्र के बच्चों की एजुकेशनल और डेवलपमेंटल डायनैमिक्‍स को पूरा करता है।

8 भाषाएं बोलने वाला एजुकेशनल रोबोट Miko 3 लॉन्‍च, बनेगा बच्‍चों का दोस्‍त!

Photo Credit: Miko

एक बड़ी टचस्क्रीन के साथ आता है और कोडिंग लेसन्‍स का एक्‍सेस भी देता है।

ख़ास बातें
  • फिलहाल वेबसाइट पर रोबोट को 18999 रुपये की कीमत में पेश किया जा रहा है
  • Miko 3 दो कलर ऑप्‍शंस- मार्टियन रेड और पिक्सी ब्लू में उपलब्ध है
  • यह बच्‍चों की उम्र के हिसाब से उन्‍हें लर्निंग कंटेंट देता है
विज्ञापन
आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) से पावर्ड रोबोट ‘Miko 3' को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह बच्‍चों के लिए तैयार किया गया है। रोबोट को लॉन्च करने वाली कंपनी ‘Miko' का कहना है कि ‘Miko 3' बेहतरीन एजुकेशनल एक्‍सपीरियंस देता है। ‘Miko 3' को लेकर दावा है कि यह 5 से 10 साल की उम्र के बच्चों की एजुकेशनल और डेवलपमेंटल डायनैमिक्‍स को पूरा करता है। यह रोबोट 8 भाषाएं बोलता है। एक बड़ी टचस्क्रीन के साथ आता है और कोडिंग लेसन्‍स का एक्‍सेस भी देता है। एक वाइड-एंगल HD कैमरा इसमें लगाया गया है। 
 

Miko 3 के दाम और उपलब्‍धता 

इंडिया में Miko 3 की कीमत 19,999 रुपये है। यह Amazon के साथ-साथ Miko की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। फिलहाल वेबसाइट पर रोबोट को 18999 रुपये की कीमत में पेश किया जा रहा है। Miko 3 दो कलर ऑप्‍शंस- मार्टियन रेड और पिक्सी ब्लू में उपलब्ध है।
 

Miko 3 के फीचर्स 

कंपनी का कहना है कि ‘Miko 3' का लक्ष्य 5 से 10 साल के बच्‍चे हैं। यह बच्‍चों की उम्र के हिसाब से उन्‍हें विभिन्‍न टॉपिक्‍स पर लर्निंग कंटेंट देता है। Miko के को-फाउंडर और CEO स्नेह आर. वासवानी के अनुसार, Miko 3 कंपनी का सबसे एडवांस्‍ड और भावनात्मक रूप से इंटेलिजेंट रोबोट है। कंपनी का कहना है कि AI के जरिए यह रोबोट बच्‍चों के साथ उनके साथी की तरह पेश आता है और बच्‍चों को क्रिएटिव बातचीत के लिए प्रोत्साहित करता है। 

यह एजुकेशनल रोबोट बच्‍चों पर फोकस्‍ड ऐप्स से कंटेंट देता है। इनमें लिंगोकिड्स (Lingokids), दा विंची किड्स (Da Vinci Kids), किडलोलैंड (Kidloland), कॉस्मिक किड्स (Cosmic Kids), आउट ऑफ दिस वर्ड (Out of This Word), टाइनी टस्क (Tiny Tusks), ड्रीमीकिड (Dreamykid) समेत बाकी एक सब्‍सक्र‍िप्‍शन शामिल है। कंटेंट में 1,000 से ज्‍यादा गेम, वीडियो, कहानियां, पहेली, गाने, कोडिंग एक्‍सपीरियंस और योगा सेशन की मौजूदगी है। “Miko पैरेंट ऐप' के जरिए पैरंट्स यह देख सकते हैं कि बच्‍चे कैसे रोबोट का इस्‍तेमाल कर रहे हैं और क्‍या सीख रहे हैं। इसके अलावा, इस रोबोट के जरिए बच्‍चे कोडिंग लेसन्‍स तक पहुंच बना सकते हैं। बच्‍चे यह सीख सकते हैं कि रोबोट को कंट्रोल करने के लिए उन्‍हें कैसे खुद का प्रोग्राम लिखना है। कंपनी का कहना है कि वह अपने यूजर्स के डेटा को उच्चतम सेफ्टी स्‍टैंडर्ड्स के साथ प्रोटेक्‍ट करती है। 

जो उन्हें सिखाते हैं कि मिको को नियंत्रित करने के लिए अपने स्वयं के कार्यक्रम कैसे लिखना है। कंपनी के अनुसार, सभी उपयोगकर्ता डेटा को उच्चतम सुरक्षा मानकों द्वारा संरक्षित किया जाता है, जिसमें मजबूत गोपनीयता नीतियां और एन्हांस्ड एन्क्रिप्शन के साथ एक बंद प्रणाली शामिल है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »