• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Free Google AI Course : गूगल ने शुरू किया ‘फ्री’ एआई कोर्स, 10 घंटे में होगा पूरा, सर्टिफ‍िकेट भी मिलेगा

Free Google AI Course : गूगल ने शुरू किया ‘फ्री’ एआई कोर्स, 10 घंटे में होगा पूरा, सर्टिफ‍िकेट भी मिलेगा

Free Google AI Course : इनरोलमेंट आज से शुरू हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक 44 हजार 256 इनरोलमेंट हो गए हैं।

Free Google AI Course : गूगल ने शुरू किया ‘फ्री’ एआई कोर्स, 10 घंटे में होगा पूरा, सर्टिफ‍िकेट भी मिलेगा

Photo Credit: coursera.org

इस कोर्स को कर सकता है। किसी खास डिग्री की जरूरत इसके लिए नहीं है।

ख़ास बातें
  • गूगल ने फ्री एआई कोर्स की पेशकश की
  • 10 घंटों का सर्टिफ‍िकेट कोर्स किया पेश
  • इनरोलमेंट शुरू हो गए हैं कोर्स के
विज्ञापन
Free Google AI Course : आर्टिफ‍िशियिल इंटेलिजेंस (AI) का क्षेत्र तेजी से विस्‍तार कर रहा है। लगभग हर क्षेत्र में एआई की भूमिका देखी जा रही है। अब लोग कई जरूरी कामों के लिए चैटजीपीटी का इस्‍तेमाल कर रहे हैं, जो जेनरेट‍िव एआई टूल है। कॉलेजों में एआई से जुड़े कोर्स लॉन्‍च हो रहे हैं। टेक दिग्‍गज गूगल (Google) ने भी लोगों के लिए गूगल एआई एसेंशियल्‍स (Google AI Essentials) नाम से एक सर्टिफ‍िकेट कोर्स को पेश किया है। खास बात है कि यह कोर्स एकदम फ्री है और 8 से 10 घंटों में पूरा हो जाता है। कोर्स खत्‍म होने के बाद सर्टिफ‍िकेट भी डाउनलोड किया जा सकेगा।    

https://www.coursera.org/google-learn/ai-essentials?action=enroll लिंक पर जाकर कोर्स के लिए इनरोल किया जा सकता है। इनरोलमेंट आज से शुरू हो गए हैं। अबतक 44 हजार 256 इनरोलमेंट हो गए हैं। गूगल के फ्री एआई कोर्स में 5 मॉड्यूल हैं। खास बात है कि कोई भी इस कोर्स को कर सकता है। किसी खास डिग्री की जरूरत इसके लिए नहीं है। 

जानकारी के अनुसार, पहले मॉड्यूल में एआई का इंट्रोडक्‍शन होगा। इसमें 11 वीडियोज होंगे। 4 रीडिंग और 2 असाइनमेंट होंगे। यह मॉड्यूल 1 घंटे का है। दूसरा मॉड्यूल दो घंटे का है, जिसमें एआई टूल्‍स की मदद से प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह से तीसरे मॉड्यूल में प्रॉम्‍प्‍ट के बारे में बताया जाएगा। एआई को जिम्‍मेदारी के साथ इस्‍तेमाल करना सिखाया जाएगा। 
 

ये हैं गूगल एआई कोर्स के 5 मॉड्यूल 

  1. Introduction to AI (Time- 1 hour)
  2. Maximize Productivity with AI Tools (Time- 2 hours)
  3. Discover the Art of Prompt Engineering (Time- 2 hours)
  4. Use AI Responsibly (Time- 1 hour)
  5. Stay Ahead of the AI ​​Curve (Time- 2 hours)

दावा है कि यह कोर्स लोगों को आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के अलावा प्रॉम्‍प्‍ट इंजीनियरिंग, लार्ज लैंग्‍वेज मॉड्यूल (LLMs) और जेनरेटिव एआई जैसे विषयों पर ट्रेंड करेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »