• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • OpenAI ने अध्यापकों के लिए खास ChatGPT किया पेश, टीचिंग से लेकर कई प्राइवेसी फीचर्स से लैस

OpenAI ने अध्यापकों के लिए खास ChatGPT किया पेश, टीचिंग से लेकर कई प्राइवेसी फीचर्स से लैस

OpenAI ने अध्यापकों के लिए ChatGPT पेश कर दिया गया है।

OpenAI ने अध्यापकों के लिए खास ChatGPT किया पेश, टीचिंग से लेकर कई प्राइवेसी फीचर्स से लैस

Photo Credit: Unsplash

ChatGPT कई AI फीचर्स प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • अध्यापक सबसे ज्यादा ChatGPT का उपयोग करते हैं।
  • अध्यापक कक्षा की तैयारी में सुधार के लिए AI टूल पर निर्भर करते हैं।
  • ChatGPT for Teachers अध्यापकों के लिए एक कंट्रोल वातावरण प्रदान करता है।
विज्ञापन

ChatGPT for Teachers: OpenAI ने अध्यापकों के लिए ChatGPT पेश कर दिया गया है। इस वर्कस्पेस को अध्यापकों और स्कूल प्रशासन के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्लेटफॉर्म क्लासरूम की तैयारी करने से लेकर, कॉलोब्रेशन और एआई का सपोर्ट करता है। इसके जरिए स्कूल के लिए जरूरी प्राइवेसी को बरकरार रखा जाता है। अमेरिका में K-12 के अध्यापक और स्टाफ SheerID के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद ChatGPT for Teachers का उपयोग कर सकते हैं। यह सर्विस जून 2027 तक फ्री है। अगर स्कूल 2027 के बाद इसका उपयोग करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी पहले से देनी होगी, जिसके बाद कीमत लगेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अध्यापकों के लिए ChatGPT

अध्यापक सबसे ज्यादा ChatGPT का उपयोग करते हैं। वहीं कई अध्यापक साप्ताहिक प्लान को मैनेज करने और कक्षा की तैयारी में सुधार के लिए AI टूल पर निर्भर करते हैं। ChatGPT for Teachers अध्यापकों के लिए एक कंट्रोल वातावरण प्रदान करता है जहां अध्यापक अपना मैटेरियल तैयार कर सकते हैं, स्टूडेंट के लिए कंटेंट को तैयार कर सकते हैं और AI का उपयोग स्कूल की पॉलिसी के हिसाब से कर सकते हैं। यह वर्कस्पेस अकाउंट मैनेज करने और ऑर्गेनाइजेशन के लिए सिक्योरिटी बरकरार रखने के लिए टूल प्रदान करता है।

ChatGPT फॉर टीचर्स के फीचर्स

एजुकेशन ग्रेड सिक्योरिटी: इस सिस्टम को स्टूडेंट की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया है। अध्यापकों के लिए ChatGPT में शेयर किए गए कंटेंट का उपयोग डिफल्ट तौर पर OpenAI मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाता है।

टीचिंग सपोर्ट: अध्यापक ग्रेड लेवल, करिकुलम रेफ्रेंस और रिस्पॉन्स स्टाइल जैसी प्राथमिकता को तय कर सकते हैं। ये जानकारी सिस्टम को शिक्षक के क्लासरूम कॉन्टैक्स्ट के अनुसार आउटपुट तैयार करने में मदद करते हैं और यूजर्स को सेव किए गए डाटा पर कंट्रोल मिलता है।

टूल के साथ इंटीग्रेशन: वर्कस्पेस प्रेजेंटेशन के लिए Canva से कनेक्ट करता है और गूगल ड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट 365 से डॉक्यूमेंट और रिसोर्स को इंपोर्ट करने का सपोर्ट करता है।

अध्यापकों के उदाहरण: अध्यापकों द्वारा शेयर किए गए उपयोग के लिए तैयार उदाहरण, प्रॉम्प्ट और आइडिया मैसेज कंपोजर के ठीक नीचे नजर आते हैं, जिससे अध्यापकों को प्रैक्टिकल क्लासरूम ऐप्लिकेशन को समझने में मदद मिलती है।

कॉलोब्रेशन टूल: अध्यापक कस्टम GPT और शेयर प्रोजेक्ट स्पेस का उपयोग करके कोर्स मैटेरियल को साथ मिलकर तैयारप कर सकते हैं। स्कूल प्लानिंग के लिए अपने कर्मचारियों को एक वर्कस्पेस में मैनेज कर सकते हैं।

एडमिनिस्ट्रेटिव फीचर्स: स्कूल अपने डोमेन का दावा कर सकते हैं, SAML SSO को चालू कर सकते हैं, भूमिकाओं को तय कर सकते हैं और अध्यापक अकाउंट को मैनेज कर सकते हैं। ये कंट्रोल पूरे संस्थान में लगातार सिक्योरिटी और मॉनिटर करने की सुविधा प्रदान करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »