Ai Detection

Ai Detection - ख़बरें

  • Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
    TRAI ने Spam Calls और अनचाही बिजनेस कॉल से निपटने के लिए अपने नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियां AI और Machine Learning की मदद से संदिग्ध Spam नंबरों की पहचान कर सकेंगी। अगर एक ही सेंडर से जुड़े 5 या उससे ज्यादा नंबर 10 दिनों के भीतर Spam के तौर पर फ्लैग होते हैं, तो आगे जांच और KYC दोबारा कराने जैसी कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा Automated Calls और Robocalls के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। बिना जानकारी दिए A2P कॉल करने पर इसे UCC माना जा सकता है और कुछ मामलों में 5 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगेगा।
  • Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
    Xiaomi ने चीन में Mijia Smart Gas Stove 3 Max लॉन्च किया है, जो AI-बेस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है। इसमें Dry-Burn Protection और Off-Stove Detection जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्टोव बर्तन के तापमान पर नजर रखकर उसके सूखने की स्थिति पहचान सकता है और जरूरत पड़ने पर गैस सप्लाई बंद कर देता है। रडार सिस्टम यूजर की मौजूदगी को भी मॉनिटर करता है और लंबे समय तक दूर रहने पर पहले अलर्ट और बाद में गैस बंद कर सकता है। दोनों बर्नर 5,200W पावर देते हैं और 180 मिनट तक कुकिंग टाइमर सेट किया जा सकता है।
  • AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
    सड़क पर नजर आने वाले गड्ढे अक्सर सफर को परेशानी भरा बनाने के साथ आराम में भी खलल डालते हैं और वाहन की लाइफ पर भी असर पड़ता है। अब बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने इसके लिए एक संभावित समाधान निकाला है। दरअसल इंजीनियर ने डैशकैम, आर्टिफिशियल और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स के डेटाबेस की मदद से एक सिस्टम तैयार किया है जो कि सड़क पर गड्ढों की पहचान करता है और उसके लिए जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर की पहचान करता है।
  • UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
    NPCI आने वाले समय में UPI प्लेटफॉर्म पर AI का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। NPCI के CEO दिलीप अस्बे के मुताबिक, AI की मदद से नए यूजर्स को जोड़ना, वॉयस और मल्टीलैंग्वेज फीचर्स के जरिए ऑनबोर्डिंग आसान बनाना और ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान करना संभव होगा। भविष्य में AI आधारित सिस्टम डिजिटल प्रोफाइल के आधार पर यूजर्स और कारोबारियों को क्रेडिट देने में भी मदद कर सकते हैं। फिलहाल UPI रोजाना 75 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शंस प्रोसेस करता है और NPCI का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 100 करोड़ से ज्यादा दैनिक ट्रांजैक्शंस तक पहुंचाना है।
  • अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
    लंबे समय से चली आ रही स्टडी में एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे यह पता चलता है कि Apple Watch और iPhone के जरिए आपकी हेल्थ कंडीशन्स का अंदाजा लगाया जा सकता है, वो भी सिर्फ आपकी डेली एक्टिविटी देखकर। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह गर्भावस्था (Pregnancy) जैसी स्थिति को 92% तक की सटीकता से पहचान सकता है और इसके साथ-साथ संक्रमण (Infections) या अन्य हेल्थ डिसऑर्डर्स की जानकारी भी पहले से दे सकता है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
  • गलत उम्र डालकर अकाउंट चलाना पड़ेगा भारी, बच्चों की सेफ्टी के लिए Meta ने लगाई AI पुलिस!
    Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीन यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए AI-पावर्ड एज डिटेक्शन फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी अब पोस्ट, फोटो, कैप्शन और अन्य एक्टिविटी के आधार पर संभावित टीन यूजर्स की पहचान करेगी, भले ही उन्होंने अकाउंट में गलत उम्र दर्ज की हो। ऐसे यूजर्स को ऑटोमैटिकली Teen Account प्रोटेक्शन में डाला जाएगा, जहां सेंसिटिव कंटेंट और अनजान लोगों के मैसेज पर लिमिट्स लागू होंगी। जरूरत पड़ने पर यूजर्स को सरकारी आईडी या फेसियल एज एस्टिमेशन टूल्स के जरिए एज वेरिफिकेशन भी करना होगा।
  • WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
    Meta ने WhatsApp, Facebook, Messenger आदि के लिए ये एंटी-स्कैम टूल लॉन्च किए हैं। एक खास AI सिस्टम इन मैसेंजर प्लेटफॉर्म्स में इंटीग्रेट किया जा रहा है जो तुरंत स्कैम का पता लगा सकता है।
  • Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
    Meta ने ऑनलाइन स्कैम से यूजर्स को बचाने के लिए नए AI आधारित टूल्स और सुरक्षा फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक Facebook, WhatsApp और Messenger पर अब ऐसे सिस्टम जोड़े जा रहे हैं जो संदिग्ध गतिविधियों और फर्जी अकाउंट को पहचान सकते हैं। नए फीचर्स में संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट के लिए Facebook अलर्ट, WhatsApp पर संदिग्ध डिवाइस लिंकिंग चेतावनी और Messenger में एडवांस्ड स्कैम डिटेक्शन शामिल हैं। Meta का कहना है कि AI तकनीक की मदद से नकली वेबसाइट, ब्रांड इम्पर्सोनेशन और दूसरे स्कैम पैटर्न को पहचानने की क्षमता बेहतर बनाई जा रही है।
  • भारत में Google Pixel में आया धांसू AI फीचर, चुटकी में पकड़ेगा स्कैम और फ्रॉड कॉल
    Google ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स में भारत के अंदर स्पैम डिटेक्शन फीचर की घोषणा की है। यह कंपनी के Gemini Nano की मदद से काम करेगा। बढ़ते स्कैम खतरे को देखते हुए कंपनी ने यह नया फीचर शुरू किया है जो डिवाइस के अंदर ही रियल टाइम में कॉल्स और मैसेजेस को स्कैन करेगा कि वह कहीं कोई स्पैम तो नहीं! कंपनी ने Safe and Trusted AI इवेंट के दौरान इस नए फीचर की घोषणा की।
  • इस वर्ष गूगल का भारतीयों को 20,000 करोड़ रुपये के सायबरक्राइम से बचाने का टारगेट
    कंपनी ने भारत के लिए अपने विस्तृत सेफ्टी चार्टर को पेश किया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाले सिक्योरिटी के उपाय शामिल हैं जिनसे देश के लोग इस वर्ष 20,000 करोड़ रुपये तक के सायबरक्राइम्स से बच सकते हैं। लोगों को ठगने के लिए स्कैमर्स ने AI जेनरेटेड कंटेंट और डीपफेक का इस्तेमाल बढ़ाया है। पिछले वर्ष गूगल ने लगभग 24.7 करोड़ फ्रॉड वाले विज्ञापनों को हटाया था।
  • Bharti Airtel ने 1.80 लाख जाली लिंक्स को किया ब्लॉक, लाखों यूजर्स को किया सुरक्षित
    भारती एयरटेल के सभी मोबाइल और ब्रॉडबैंड कस्टमर्स के लिए ऑटोमैटिक तरीके से एडवांस्ड सिस्टम स्कैन्स और फिल्टर्स को SMS, WhatsApp, Telegram, Instagram, ईमेल और अन्य ब्राउजर्स पर एनेबल किया गया है। इससे प्रति दिन एक अरब से अधिक URLs की पड़ताल के लिए रियल-टाइम थ्रेट इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाता है। इससे नुकसानदायक साइट्स का एक्सेस 100 मिलिसेकेंड्स से कम में ब्लॉक किया जाता है।
  • MWC 2025: AI कनेक्ट Honor यूजर्स को देगा बिना केबल के iPhone में फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा
    MWC 2025 में आज Honor द्वारा पेश किए गए ज्यादा दिलचस्प फीचर्स में से एक एआई कनेक्ट है। यह यूजर्स को एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसेज के बीच फोटो, वीडियो और अन्य फाइल को वायरलेस तरीके से ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। Honor इसे दुनिया की पहली फुल इकोसिस्टम फाइल-शेयरिंग टेक्नोलॉजी कहती है। यह दोनों प्लेटफार्म्स के बीच फास्ट ट्रांसफर स्पीड प्रदान करता है।
  • Airtel यूजर्स के लिए 'Free' स्पैम-फाइटिंग सॉल्यूशन बिना किसी ऐप के: जानिए कैसे?
    अगर आप Airtel यूजर हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अब आप बिल्कुल फ्री में बेहतरीन एंटी-स्पैम सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। Airtel ने अपने यूजर्स को स्पैम कॉल्स के बारे में जागरूक करने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का यूज किया है। Bharti Airtel ने अपने यूजर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज के बारे में बताने के लिए एक बिल्कुल नया और बेहद एडवांस AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पावर्ड स्पैम डिटेक्शन नेटवर्क सॉल्यूशन शुरू किया है।
  • Airtel ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए देश का पहला AI बेस्ड रियल टाइम स्पैम डिटेक्शन टूल किया पेश
    Airtel ने स्पैम कॉल और मैसेज से बचाव के लिए एक नया एआई बेस्ड स्पैम डिटेक्शन टूल पेश किया है। कंपनी ने ड्यूल-लेयर प्रोटेक्शन सिस्टम पर यह टूल तैयार किया है, जिसमें दो फिल्टर एक नेटवर्क लेवल पर और दूसरा आईटी सिस्टम लेवल पर है। सभी कॉल और एसएमएस इस ड्यूल लेवल वाले एआई शील्ड से होकर गुजरती हैं। 2 मिलीसेकंड में हमारा सॉल्युशन डेली 1.5 बिलियन मैसेज और 2.5 बिलियन कॉल्स को प्रोसेस करता है।
  • Honor ने स्मार्टफोन के लिए पेश किया AI आई प्रोटेक्शन और AI डीपफेक डिटेक्शन
    Honor ने यूजर एम्पावरमेंट और सेफ्टी पर ध्यान देते हुए MWC Shanghai 2024 में ऑन-डिवाइस AI में अपनी ग्रोथ का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »