• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम

AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम

सड़क पर आने वाले गड्ढों की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेंलीजेंस सिस्टम काम करता है।

AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम

Photo Credit: Pexels/Sephina Cornwall

सड़क पर गड्ढों से सफर खराब हो जाता है।

ख़ास बातें
  • यह सिस्टम डैशकैम, जीपीएस और एक्सेलेरोमीटर का इस्तेमाल करता है।
  • गड्ढों के साइज की पहचान के लिए AI विजन मॉडल का उपयोग किया जाता है।
  • इस सिस्टम के लिए ऐप बनाने के लिए Codex का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

आप अपने घर से बाइक, स्कूटी या कार में ऑफिस या कहीं घूमने के लिए जाएं और सड़क पर गड्ढे मिल जाएं तो इससे सफर में परेशानी होती है और मूड खराब हो जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि आम इंसान अक्सर यह पता नहीं लगा पता है इससे छुटकारा कैसे पाया जाए और इसके लिए जिम्मेदार से शिकायत कैसे की जाए? मगर बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने अब इसके एक संभावित समाधान निकाला है। दरअसल इंजीनियर ने डैशकैम, आर्टिफिशियल और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स के डेटाबेस की मदद से एक सिस्टम तैयार किया है जो कि सड़क पर गड्ढों की पहचान करता है और उसके लिए जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर की पहचान करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

गौरव सेन ने ChatGPT इंडिया के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में इस सिस्टम के बारे में बताया। उसके बाद यह वीडियो X पर शेयर किया गया, जहां लोगों ने जमकर इसे पसंद किया और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। वीडियो वायरल हुआ था तो लोगों ने उनकी तारीफ की और उन्होंने एक ऐसी परेशानी पर काम किया, जिससे देश भर के वाहन चालक प्रभावित हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का यह भी सुझाव है कि सिविक अधिकारी खराब सड़कों की पहचान करने और मरम्मत का काम तेजी से करने के लिए इस प्रकार के सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे काम करता है सिस्टम
यह सिस्टम गाड़ी चलाते हुए जानकारी इकट्ठा करने के लिए डैशकैम, जीपीएस और एक्सेलेरोमीटर का इस्तेमाल करता है।
अलग-अलग साइज के गड्ढों की पहचान करने के लिए AI विजन मॉडल का उपयोग करके फुटेज को प्रोसेस किया जाता है।
इस सिस्टम के लिए ऐप बनाने के लिए Codex का इस्तेमाल किया, जो जरूरी डेटा रिकॉर्ड करता है और उसे OpenAI को भेजता है।
यह सिस्टम ऐसे गड्ढों की भी पहचान कर सकता है जिनकी दूर से पहचान मुश्किल होती है, क्योंकि दूर से उनका आकार पता नहीं चलता है और कई बार तो स्पीड ब्रेकर जैसे नजर आते हैं।

गड्ढों की पहचान के बाद इसके लिए जिम्मेदार कौन है उसकी पहचान करना:

ऐप 2,900 सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स को देख सकता है और उस सड़क की खराबी के लिए जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर की पहचान कर सकता है।
यह ऐप 4 सेकंड के अंदर एक उचित रिकॉर्ड बना सकता है, जिसमें सड़क की फोटो, सही लोकेशन, टेंडर नंबर और सड़क के लिए जिम्मेदार अधिकारी की जानकारी शामिल होती है।
अगर सड़क अभी वारंटी के दायरे में होती है तो कॉन्ट्रैक्टर अपने खर्च पर ही उसे ठीक कर सकता है।
सेन ने खुद इस सिस्टम को असली स्थिति में आजमा कर देखा और सिस्टम ने ठीक काम किया।
इस सिस्टम ने रास्ते में 12 गड्ढों का पता लगाया और उन्हें ऐसे सबूत दिए जिनका उपयोग सिविक अधिकारियों से शिकायत करने के लिए किया जा सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »