Police ने AI का इस्तेमाल कर 36 घंटों के अंदर पकड़ा हिट एंड रन केस का आरोपी
रक्षाबंधन, 9 अगस्त को, एक व्यक्ति और उसकी पत्नी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी नागपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक कुचलते हुए आगे निकल गया। नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि पीड़िता बहुत कम ही जानकारी दे पाई। पुलिस अक्षीक्षक पोद्दार ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी डाटा इकट्ठा किया और उसे AI एल्गोरिदम के जरिए चलाया।