ट्रेन कहां पहुंची, यह जानने के लिए लगाई गई सेंसर मशीनों में गड़बड़ी

Railway : अधिकारियों ने मशीन की टेस्टिंग के बाद रिपोर्ट में बताया है कि उसमें गड़बड़ी है। इससे बालासोर जैसा हादसा हो सकता था।

ट्रेन कहां पहुंची, यह जानने के लिए लगाई गई सेंसर मशीनों में गड़बड़ी

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेनों की आवाजाही का पता लगाने के लिए जो मशीन जिम्‍मेदार है, वह अपने काम में फेल रही है।

ख़ास बातें
  • रिपोर्ट कहती है कि बालासोर जैसा हादसा हो सकता है
  • रेलवे अपने 7 रीजन्‍स में ऐसी 3 हजार मशीनें लगा चुका है
  • कहा जा रहा है कि ये मशीनें फॉल्‍टी हैं
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने इस साल बहुत बड़ा ट्रेन हादसा झेला है। बालासोर में हुई दु‍घर्टना में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस मामले में रेलवे पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। रेलवे की कोशिश है कि दोबारा ऐसी दुघर्टना सामने ना आए। हालांकि एक रिपोर्ट ने रेलवे के दावों और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे ट्रैक पर ट्रैफ‍िक का पता लगाने के लिए इस्‍तेमाल होने वाली एक सेंसर मशीन में गड़बड़ी का पता चला है। अधिकारियों ने मशीन की टेस्टिंग के बाद रिपोर्ट में बताया है कि उसमें गड़बड़ी है। इससे बालासोर जैसा हादसा हो सकता था। 

पीटीआई की एक खबर में इस बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेनों की आवाजाही का पता लगाने के लिए जो मशीन जिम्‍मेदार है, वह अपने काम में फेल रही है। मशीन का सेंसर कई बार तो ट्रेनों की आवाजाही को ट्रैक कर लेता है, लेकिन कई बार उसे इस बारे में पता नहीं चल पाता। ऐसी सिचुएशन में भी मशीन सिग्‍नल भेज देती है, जो बड़े हादसों को दावत देने जैसा है।  

रिपोर्ट कहती है कि रेलवे अपने 7 रीजन्‍स में ऐसी 3 हजार मशीनें लगा चुका है। कहा जा रहा है कि ये मशीनें फॉल्‍टी हैं। रिपोर्ट कहती है कि यह सिस्‍टम खराब है और किसी भी मेटल के संपर्क में आते ही सिग्‍नल सेंड कर देता है। 

जिन इंजीनियरों ने इस मामले की शिकायत की है, उनका कहना है कि इस तरह की गड़बड़ी से गलत इन्‍फर्मेशन मिलेगी, जिससे स्‍टेशन मास्‍टर कोई गलती कर सकता है। जाहिर तौर पर ऐसी स्थिति‍ बालासोर जैसी घटना को जन्‍म दे सकती है। इस मशीन को रेलवे ने उसकी एक यूनिट आरडीएसओ के निर्देशानुसार इंस्‍टॉल किया था। बताया जाता है कि ऐसी एक यूनिट पर 5 लाख रुपये खर्च आता है और रेलवे ने 4 हजार यूनिटें खरीदी हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »