Google Maps ने नदी में पहुंचा दी कार, टूरिस्ट की मुश्किल से बची जान

केरल के साउथ जिले में कुरुप्पनथारा में एक टूरिस्ट ग्रुप गूगल मैप्स को फॉलो करते करते पानी की धारा में उतर गया।

Google Maps ने नदी में पहुंचा दी कार, टूरिस्ट की मुश्किल से बची जान

Photo Credit: iStock/lilly3

केरल में एक टूरिस्ट ग्रुप गूगल मैप्स को फॉलो करते करते पानी की धारा में उतर गया।

ख़ास बातें
  • टूरिस्ट Google Maps को फॉलो करते-करते एक नदी में उतर गए।
  • कार बहने लगी और इनकी जान पर बन आई।
  • पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चारों लोगों को पानी से निकाला गया।
विज्ञापन
Google Maps का इस्तेमाल करना कुछ टूरिस्ट को इतना भारी पड़ गया कि उनकी जान पर बन आई। गूगल मैप्स को हम और आप अक्सर रास्ता खोजने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस पर 100 प्रतिशत भरोसा करना भारी पड़ सकता है। केरल में एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। ये टूरिस्ट Google Maps को फॉलो करते-करते एक नदी में उतर गए। कार बहने लगी और इनकी जान पर बन आई। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

केरल के साउथ जिले में कुरुप्पनथारा में एक टूरिस्ट ग्रुप गूगल मैप्स को फॉलो करते करते पानी की धारा में उतर गया। दरअसल जिस रोड को Google Maps में दिखा रहा था, उस पर पानी बह रहा था। घटना शुक्रवार रात की है जब चार लोगों का एक ग्रुप अलापुझा की ओर जा रहा था। इन चार लोगों में एक महिला भी थी। 

चूंकि केरल में भारी बारिश हो रही थी तो जिस रोड से ये लोग यात्रा कर रहे थे, उस पर पानी बह रहा था। क्षेत्र में नए आने वाले लोगों की इसकी जानकारी न होना लाजमी बात है। इसलिए ये लोग मैप्स को फॉलो करते करते अपने रास्ते पर बढ़ते ही चले गए। लेकिन धीरे-धीरे कार पानी की चपेट में आने लगी और डूबना शुरू हो गई। 

चारों की जान पर बन आई। फिर पास में गश्त लगाती पुलिस को इसकी खबर दी गई। उसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चारों लोगों को पानी से निकाला गया। लेकिन इस दौरान इन सैलानियों की कार पानी के हवाले हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, कडुथुरुथी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन को भी बाहर खींचने का प्रयास किया जा रहा है। 

लेकिन केरल में यह कोई पहली घटना नहीं है। दो साल पहले अक्टूबर में दो युवा डॉक्टर भी इसी तरह गूगल मैप्स को फॉलो करते हुए एक नदी में जा गिरे थे। घटना के बाद केरल की पुलिस ने एहतियातन यहां पर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं कि मॉनसून के दौरान तकनीकी का इस्तेमाल बहुत ही सोच-समझकर करें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »