8gb Ram Smartphones

8gb Ram Smartphones - ख़बरें

  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
    OnePlus Nord CE 6 पर Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिल रही है। फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट 38,999 रुपये में लिस्टेड है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 1,799 से 1,949 रुपये तक कैशबैक और SBI कार्ड से 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है। फोन में 6.78 इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह 80W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
  • Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
    Samsung Galaxy A56 5G और Motorola Edge 70 Fusion पर Amazon और Flipkart पर डील मिल रही है। Samsung Galaxy A56 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 31,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि Motorola Edge 70 Fusion का समान वेरिएंट Flipkart पर 30,999 रुपये में मिल रहा है। Samsung फोन में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1580 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी है। वहीं, Motorola में 6.8 इंच 144Hz Extreme AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन के कैमरा, चार्जिंग और सॉफ्टवेयर अपडेट में भी अंतर है।
  • Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में 10,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले स्मार्टफोन पर डील्स मिल रही हैं। इनमें Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Poco X8 Power 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G शामिल हैं। Realme P4 Power 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर ₹29,999 में मिल रहा है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस ₹26,999 हो जाता है। वहीं, Amazon पर Realme Narzo Power 5G ₹27,999 के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है। Poco X8 Power 5G का इफेक्टिव प्राइस ₹28,999 और Redmi Note 17 Pro Max 5G का ₹45,998 है। इन डील्स में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI के ऑप्शन भी शामिल हैं।
  • Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
    Vivo V80 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के इस नए फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB से 512GB तक स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP ZEISS OIS मुख्य कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP ZEISS कैमरा मिलता है। फोन में 7,200mAh बैटरी और 90W चार्जिंग है। इसकी शुरुआती कीमत ₹63,000 रखी गई है।
  • Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
    Google Pixel 10a की भारत में कीमत बढ़ गई है। कंपनी ने इस फोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया था और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 थी। Pixel 10a में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी चिप मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 48MP मुख्य कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोन में 5,100mAh बैटरी, 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।
  • 8GB,12GB या 16GB RAM; आपके लिए कितनी रैम काफी है? नया फोन लेने से पहले समझें पूरा हिसाब
    नया स्मार्टफोन खरीदते समय 8GB और 12GB RAM के बीच चुनाव करना आसान नहीं है। क्या 12GB RAM वाला फोन हमेशा 8GB से बेहतर होता है? क्या गेमिंग और AI फीचर्स के लिए ज्यादा RAM जरूरी है? दरअसल, फोन की RAM का सीधा असर मल्टीटास्किंग और बैकग्राउंड ऐप्स को संभालने पर पड़ता है। 2026 में ऑन-डिवाइस AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ज्यादा RAM की जरूरत पर चर्चा भी बढ़ी है। वहीं, सामान्य इस्तेमाल के लिए 8GB RAM अभी भी काफी हो सकती है। इस फीचर में जानिए 8GB, 12GB और 16GB RAM में किस यूजर के लिए कौन सा ऑप्शन सही है और ज्यादा RAM के लिए पैसे खर्च करना कब समझदारी है।
  • Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
    Techno Pova 8 Pro 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की शुरुआती कीमत ₹49,999 है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹54,999 में आता है। चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद शुरुआती वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹46,999 हो जाती है। फोन में 6.78 इंच का 144Hz HyperLux AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
  • OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
    OnePlus Nord 6 पर कंपनी की Independence Day Sale 2026 के तहत बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,499 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी MRP 52,999 रुपये है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कुल बचत 11,000 रुपये तक पहुंच सकती है। फोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 9,000mAh बैटरी मिलती है। इसमें 50MP OIS कैमरा और IP66/68/69/69K रेटिंग भी दी गई है।
  • Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
    Vivo ने अपना नया Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। डिवाइस में 7050mAh बैटरी के साथ 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
  • Nothing Phone 4b Launched in India: 6,000mAh बैटरी, Glyph डिजाइन और 256GB तक स्टोरेज के साथ आया फोन
    Nothing ने भारतीय बाजार में Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है और यह 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 6.7-इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। यह Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है और कंपनी तीन साल के OS अपग्रेड तथा छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। फोन की बिक्री 14 जुलाई से Flipkart और Nothing की वेबसाइट पर शुरू होगी।
  • सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
    Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का नया स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन है, जिसे इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। फोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें एक्टिव मैट्रिक्स रियर डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 29 जून से शुरू होगी।
  • Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
    Coolpad ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन Cool 80 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन 8GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन को भी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसे 819 युआन (करीब 9,800 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है। फिलहाल इसकी बिक्री चीन में शुरू की गई है।
  • इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
    Infinix ने भारत में Note Edge JBL Edition लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये की कीमत में आता है। कंपनी इसकी केवल 5,000 यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। फोन में JBL-ट्यून्ड डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ 3,999 रुपये कीमत का MagPower Speaker भी मुफ्त दिया जा रहा है, जिससे यह ऑडियो-केंद्रित स्मार्टफोन के रूप में अलग पहचान बनाता है।
  • Vivo Y37+ हुआ लॉन्च, जानें 6000mAh बैटरी और रिमोट कंट्रोल फीचर वाले फोन की कीमत
    Vivo ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y37+ लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है। कैमरा के लिए फोन में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 6000mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित OriginOS 5 पर काम करता है।
  • Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
    Realme ने भारत में Narzo Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 10,001mAh Titan बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 6.8 इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलती है। कैमरा के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। Android 16 आधारित realme UI 7.0 के साथ आने वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है।

8gb Ram Smartphones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »