5g Technology India

5g Technology India - ख़बरें

  • Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
    Poco X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लिए कंपनी अधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। 4 सितंबर दोपहर 12 बजे फोन का लॉन्च बताया गया है। Flipkart के माध्यम से फोन उपलब्ध होगा। Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में कंपनी IP68 व IP69K रेटिंग भी दे सकती है। रियर में यह 50MP के मेन कैमरा से लैस होगा।
  • भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट
    भारत सरकार ने 6G तकनीक को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत 6G एलायंस की बैठक में 6G से जुड़े सात वर्किंग ग्रुप्स की प्रगति का आकलन किया। संचार मंत्रालय के अनुसार, एलायंस से जुड़े संगठनों ने अब तक 5G और 6G तकनीकों से संबंधित 7,700 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं, जिनमें 4,400 से ज्यादा विदेशी पेटेंट आवेदन शामिल हैं। वहीं, वैश्विक टेलीकॉम स्टैंडर्ड्स संस्था 3GPP में भारत की भागीदारी और तकनीकी योगदान भी पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। बैठक में 2030 तक 6G इकोसिस्टम को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
  • Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
    Airtel ने भारत में नया Priority Postpaid सर्विस लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह 5G नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी स्टेबल कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार किया गया है। Airtel के मुताबिक यूजर्स को “फास्टलेन” नेटवर्क एक्सेस मिलेगा, जिससे कॉलिंग, इंटरनेट और SMS सर्विस ज्यादा भरोसेमंद रहेगी। यह फीचर फिलहाल सभी पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध है और मौजूदा यूजर्स को ऑटोमैटिक अपग्रेड मिलेगा। कंपनी ने बताया कि यह सर्विस 5G standalone सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पर काम करेगी। इसकी शुरुआती कीमत 449 रुपये रखी गई है।
  • Tata Sierra First Impression: हाईटेक अवतार में लौट आई Tata की आइकॉनिक SUV
    नई Tata Sierra को हमने 6-8 घंटे चलाकर इसके डिजाइन, प्रीमियम केबिन, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, JBL साउंड सिस्टम, 5G कनेक्टेड फीचर्स और ADAS क्षमताओं को टेस्ट किया। Tata ने लेगेसी और मॉडर्न फीचर्स का अच्छा संतुलन रखा है। सेफ्टी, टेक और ड्राइविंग कम्फर्ट काफी प्रभावित करते हैं। शुरुआती अनुभव बताता है कि Sierra अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर आई है।
  • Rs 5,000 में 5G फोन! 8 जुलाई को मार्केट में उतर रहा AI+, लॉन्च होंगे 2 स्मार्टफोन
    भारत में अब एक नया स्मार्टफोन ब्रांड एंट्री लेने जा रहा है और इसके पीछे नाम है AI+, जो Madhav Sheth (Ex-Realme India CEO) के लीड में NxtQuantum Shift Technologies द्वारा पेश किया गया है। कंपनी 8 जुलाई को अपने पहले दो स्मार्टफोन्स, AI+ Nova 5G और AI+ Pulse 4G, लॉन्च करने वाली है। Flipkart एक्सक्लूसिव ये फोन्स 5,000 रुपये से शुरू होंगे और कंपनी का दावा है कि ये डिवाइसेज सस्ते दाम में 5G, AI इंटेलिजेंस और एकदम साफ-सुथरा Android एक्सपीरियंस देंग और वो भी पूरी तरह मेड-इन-इंडिया अप्रोच के साथ।
  • BSNL को पिछले 3 महीनों में मिले लाखों नए सब्सक्राइबर्स, अगले वर्ष 5G नेटवर्क होगा लॉन्च
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया कि पिछले तिमाही में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या 60 लाख तक बढ़ी है। पिछले दो वर्षों से BSNL ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी हासिल कर रही है। सिंधिया ने कहा कि देश के दूरदराज के गांवों में भी BSNL की टेलीफोन सर्विस उपलब्ध है। यह नेटवर्क अपग्रेड के साथ अपनी सर्विसेज में सुधार कर रही है।
  • गंगोत्री में 5G सर्विस की शुरुआत के साथ देश में 2 लाख साइट्स पर पहुंचा हाई-स्पीड नेटवर्क
    बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel को इस वर्ष अपनी 5G सर्विसेज के सभी शहरों और महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है
  • BSNL के अगले चार वर्षों में प्रॉफिट में आने के आसार
    BSNL की 4G टेक्नोलॉजी को 5G में अपग्रेड करने की योजना है। कंपनी के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं। इसकी ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदगी अधिक है जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां पूरी तरह कवरेज नहीं देती
  • 6G टेक्नोलॉजी के लिए भारतीयों को नहीं करना होगा लंबा इंतज़ार, जानें कब लॉन्च होगा 5G और 6G
    अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी एक खास सॉफ्टवेयर के विकास के साथ अगले साल की तीसरी तिमाही तक लॉन्च हो सकती है। इसके लिए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी भी 2022 की दूसरी तिमाही में होने की संभावना है।

5g Technology India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »