• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 6G टेक्नोलॉजी के लिए भारतीयों को नहीं करना होगा लंबा इंतज़ार, जानें कब लॉन्च होगा 5G और 6G

6G टेक्नोलॉजी के लिए भारतीयों को नहीं करना होगा लंबा इंतज़ार, जानें कब लॉन्च होगा 5G और 6G

एक ऑनलाइन वेबिनार में अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी 2022 की दूसरी तिमाही में होने की संभावना है।

6G टेक्नोलॉजी के लिए भारतीयों को नहीं करना होगा लंबा इंतज़ार, जानें कब लॉन्च होगा 5G और 6G

5G को अगले साल की तीसरी तिमाही तक शुरू किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • 6G को भारत में 2023 के आखिर या 2024 की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी
  • स्वदेशी 5G की तैयारी भी जोर-शोर से की जा रही है
  • 2022 की तीसरी तिमाही तक 5G के लिए खास सॉफ्टवेयर तैयार किए जाने की डेडलाइन
विज्ञापन
भारत अभी 5G के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है, लेकिन कैबिनेट मंत्री (संचार मंत्रालय) अश्विनी वैष्णव का कहना है कि भारत 2023 के आखिर या 2024 की शुरुआत में 6G टेक्नोलॉजी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने एक ऑनलाइन वेबिनार में इसकी जानकारी दी। 6G के अलावा, उन्होंने 5G को लेकर भी जानकारी दी। अश्विनी वैष्णव का कहना है कि स्वदेशी 5G की तैयारी भी जोर-शोर से की जा रही है, और अगले साल की तीसरी तिमाही तक इस टेक्नोलॉजी के लिए एक प्रमुख सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा। 

Financial Times और The Indian Express द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन वेबिनार में अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी 2022 की दूसरी तिमाही में होने की संभावना है। 6G को लेकर उन्होंने दावा किया है कि भारत इस टेक्नोलॉजी को 2023 के आखिर या 2024 की शुरुआत में लॉन्च करने के लक्ष्य के साथ चल रहा है, और इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को पहले ही अपेक्षित अनुमति दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि (अनुवादित) “6G का विकास शुरू हो चुका है। समय सीमा 2024 या 2023-अंत में कहीं रखी गई है। हम भारत में [खास] दूरसंचार सॉफ्टवेयर को डिज़ाइन करेंगे, जो भारत में निर्मित दूरसंचार डिवाइस व दूरसंचार नेटवर्क में सेवा प्रदान करेगा, और वैश्विक स्तर पर जा सकेगा।"

जैसा कि हमने बताया, उन्होंने 6G के अलावा, स्वदेशी 5G के लॉन्च को लेकर भी बयान दिया। उनका कहना है कि यह टेक्नोलॉजी एक खास सॉफ्टवेयर के विकास के साथ अगले साल की तीसरी तिमाही तक लॉन्च हो सकती है। इसके लिए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी भी 2022 की दूसरी तिमाही में होने की संभावना है।

वेबिनार में अश्विनी वैष्णव ने कहा (अनुवादित) “5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) को एक संदर्भ दिया गया है। उन्होंने परामर्श प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया आने वाले वर्ष में फरवरी-मार्च की समय सीमा में समाप्त हो जानी चाहिए। फिर नीलामी प्रक्रिया कैलेंडर वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में होगी।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 6G, 6G Technology, 6G Test, 5G, 5G network, 5G technology, 5G technology India
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »