4k 120hz Tv

4k 120hz Tv - ख़बरें

  • TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
    XGIMI ने चीन में RS30 Pro High Brightness Edition प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 7,299 युआन रखी गई है। इस प्रोजेक्टर में 4K UHD रिजॉल्यूशन, 4500 CVIA Lumens ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें Dolby Vision, HDR10+ और IMAX Enhanced जैसे फीचर्स दिए गए हैं। गेमिंग के लिए VRR, ALLM और AMD FreeSync Premium का सपोर्ट भी है। ऑडियो के लिए इसमें Harman Kardon के दो 12W स्पीकर्स मिलते हैं। प्रोजेक्टर में 3GB RAM, 64GB स्टोरेज, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी दी गई है। भारत में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी अभी नहीं है।
  • घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
    XGIMI ने Horizon 30 सीरीज के तहत Horizon 30 Pro, Horizon 30 Max और Horizon 30 Ultra Max 4K प्रोजेक्टर लॉन्च किए हैं। इनमें RGB Triple Laser टेक्नोलॉजी, 120Hz रिफ्रेश रेट और AMD FreeSync जैसे फीचर्स मिलते हैं। टॉप मॉडल में 6,000 ISO Lumens तक ब्राइटनेस और 10,000:1 नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। प्रोजेक्टर Google TV, Dolby Vision और Harman Kardon स्पीकर्स के साथ आते हैं। अमेरिका में इनकी शुरुआती प्री-ऑर्डर कीमत 1,899 डॉलर है। कंपनी ने अभी भारत में इन प्रोजेक्टर की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है।
  • 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
    भारतीय मार्केट में Thomson ने अपने नए टीवी पेश किए हैं जिसमें Mini-QD 4K TV भी है। यह 55 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। दूसरा टीवी कंपनी ने Thomson 65-inch JioTele OS TV के रूप में पेश किया है। यह 4K QLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसी के साथ Full HD Smart TV पोर्टफोलियो को भी एक्सपेंड किया है। इसमें 40 इंच और 43 इंच के टीवी लाए गए हैं।
  • Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
    Kodak ने फेस्टिव सीजन के मौके पर अपनी टीवी लाइनअप में विस्तार कर दिया है। Kodak QLED Special Edition Full HD 50 इंच डिस्प्ले टीवी में QLED टेक्नोलॉजी मिलती है। Kodak X900 Pro 40 इंच और 43 इंच डिस्प्ले के विकल्प में उपलब्ध है। वहीं Kodak Mini 55 इंच Mini-QD 4K टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है।
  • Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
    Vu Televisions ने भारत में अपनी नई Vu Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में 43, 50, 55 और 65-इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल हैं। टीवी में 4K QD Mini-LED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming, VuON AI प्रोसेसर, 50W 2.2-चैनल VuFX ऑडियो सिस्टम और Google TV दिया गया है। इसके अलावा 120Hz High-Speed Refresh, VRR, ALLM और Dolby Vision जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। नई सीरीज की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है और इसकी बिक्री Amazon व Vu के अधिकृत रिटेल चैनलों के जरिए शुरू हो गई है।
  • 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Sony India ने अपनी नई BRAVIA 9 II और BRAVIA 7 II Smart TV सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह पहली BRAVIA TV सीरीज है, जिसमें True RGB LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। दोनों मॉडल्स में AI आधारित Cognitive Processor XR, 4K 120Hz डिस्प्ले, Dolby Vision, Dolby Atmos और Google TV मिलता है। BRAVIA 9 II की शुरुआती Best Buy कीमत ₹5,39,990 है, जबकि BRAVIA 7 II की शुरुआती Best Buy कीमत ₹2,21,990 रखी गई है। TV में Gemini सपोर्ट, Sony Pictures Core, IMAX Enhanced कंटेंट और Wi-Fi 6 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
  • TV में 8MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट, Huawei ने लॉन्च किया S7 Mini LED टेलीविजन, जानें कीमत
    Huawei ने नई Smart Screen S7 TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 55-इंच से लेकर 98-इंच तक के मॉडल शामिल हैं। नई TV लाइनअप में 4K MiniLED डिस्प्ले, HarmonyOS 4.3 और Honghu चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 55-इंच से 85-इंच मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसे 300Hz तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 98-इंच मॉडल में 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। TVs में 8MP कैमरा, AI फीचर्स, Xiaoyi Voice Assistant और HDMI 2.1 सपोर्ट भी मिलता है।
  • 163 इंच स्क्रीन और हाईटेक फीचर्स वाले TCL Micro LED TVs हुए लॉन्च, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
    TCL ने अपने अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में Max163M और Max163M Pro नाम के दो नए 163-इंच Micro LED टीवी लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक ये टीवी होम थिएटर एक्सपीरियंस को नए लेवल पर ले जाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Max163M में 24.88 मिलियन से ज्यादा Micro LED चिप्स, 4K रेजोल्यूशन और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं Pro मॉडल में 4K 120Hz रिफ्रेश रेट और एडवांस्ड प्रोसेसिंग सपोर्ट दिया गया है। दोनों टीवी AI बेस्ड पिक्चर एन्हांसमेंट और प्रीमियम ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं।
  • 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Kodak ने भारत में IconiK Series के तहत 65 इंच 4K Mini QD Google TV लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1500 निट्स ब्राइटनेस और 288 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं। टीवी Quantum Dot टेक्नोलॉजी पर आधारित है और Dolby Vision, HDR10 व HLG सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए 108W साउंड आउटपुट और Dolby Atmos दिया गया है। यह MediaTek प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। कीमत 57,999 रुपये है।
  • Blaupunkt SonicQ QLED TV Launched: 75 इंच तक साइज, गेमिंग के लिए VRR और ALLM; कीमत Rs 33 हजार से शुरू
    Blaupunkt ने भारत में अपनी नई SonicQ QLED TV सीरीज पेश कर दी है, जिसे कंपनी भारत के घरों में एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस लाने का दावा करती है। नई लाइनअप तीन साइज - 55, 65 और 75 इंच में आई है और सभी मॉडल्स में 4K QLED डिस्प्ले, 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+, Dolby Vision और 120Hz MEMC सपोर्ट मिलता है। Blaupunkt SonicQ QLED TV सीरीज की कीमत 55 इंच मॉडल के लिए 32,999 रुपये, 65 इंच मॉडल के लिए 44,999 रुपये और 75 इंच मॉडल के लिए 65,999 रुपये रखी गई है। सभी मॉडल्स की सेल एक्सक्लूसिवल तौर पर Flipkart पर शुरू हो चुका है।
  • Blaupunkt Mini LED TV हुए भारत में लॉन्च: 75-इंच तक साइज, गेमिंग फीचर्स और 108W साउंड, जानें कीमत
    जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने इंडिया में अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपने पहले Google Mini LED TVs लॉन्च किए हैं। ये टीवी 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं और कंपनी का दावा है कि इनमें Mini QD 4K Display, 1500 nits ब्राइटनेस, 100000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 108W Dolby Atmos साउंड सिस्टम दिया गया है। Flipkart पर इनकी सेल 28 अगस्त से शुरू होगी। Blaupunkt Mini LED 65-इंच का दाम 94,999 रुपये और 75-इंच मॉडल का प्राइस 1,49,999 रुपये रखा गया है।
  • Sony का यह 98-इंच BRAVIA 5 TV घर में देगा सिनेमा फील! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Sony ने भारत में अपने ब्राविया टीवी सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा और प्रीमियम मॉडल Sony BRAVIA 5 98″ Mini LED 4K टीवी लॉन्च किया है, जो बड़े स्क्रीन और थिएटर जैसा होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। Sony BRAVIA 5 98" (मॉडल K-98XR55A) की कीमत भारत में 6,49,990 रुपये रखी गई है, जो कंपनी के सभी ऑफिशियल स्टोर्स (Sony Center व Sony Exclusive), ShopatSC.com, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट्स और लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
  • Nintendo Switch 2 में मिला 7.9-इंच डिस्प्ले, 30 गेम्स का सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट, इस कीमत पर हुआ लॉन्च
    Nintendo ने आखिरकार अपने नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग कंसोल Switch 2 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह नया मॉडल पहले से बेहतर परफॉर्मेंस, नए सोशल फीचर्स और अपग्रेडेड कंट्रोलर्स के साथ आया है। Switch 2 में 7.9-इंच 1080p डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 256GB स्टोरेज और 4K TV आउटपुट सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च के समय ही इसमें करीब 30 गेम्स का सपोर्ट है, जिनमें Mario Kart World, Cyberpunk 2077 और Zelda जैसे बड़े टाइटल्स शामिल हैं।
  • Xiaomi TV F Pro 2026: शाओमी ने 32, 43, 50, 55, 65 और 75 इंच 4K QLED TV किए लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi TV F Pro 2026 स्मार्ट टीवी को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में पेश कर दिया है। लाइनअप में कंपनी ने 32, 43, 50, 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले साइज के टीवी पेश किए हैं। टीवी में कंपनी ने बेजल रहित मेटल डिजाइन बरकरार रखा है। Xiaomi TV F Pro में 4K QLED डिस्प्ले है, HDR10+, HLG का सपोर्ट है, और एक खास Filmmaker Mode भी दिया गया है।
  • Samsung ने भारत में लॉन्च की 2025 की नई TV लाइनअप, फ्री मिलेगा Rs 90 हजार का साउंडबार!
    Samsung ने अपनी 2025 की नई TV रेंज को इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है, जिसमें Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED 4K, QLED 4K और The Frame जैसे पॉपुलर मॉडल्स शामिल हैं। सभी टीवी अब Vision AI टेक्नोलॉजी, Glare-Free स्क्रीन और 120Hz तक के रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। कीमत की बात करें तो QLED 4K मॉडल 49,490 रुपये से शुरू होते हैं, The Frame 63,990 रुपये से, Neo QLED 4K रुपये 89,990 से, OLED 1,54,990 रुपये से और Neo QLED 8K मॉडल्स 2,72,990 रुपये से शुरू होते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »