163 इंच स्क्रीन और हाईटेक फीचर्स वाले TCL Micro LED TVs हुए लॉन्च, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

TCL ने 163-इंच Micro LED TV Max163M और Max163M Pro लॉन्च किए हैं, जो 10,000 निट्स ब्राइटनेस, 4K और 120Hz जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं।

163 इंच स्क्रीन और हाईटेक फीचर्स वाले TCL Micro LED TVs हुए लॉन्च, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

Photo Credit: TCL

ख़ास बातें
  • TCL ने 163-इंच Micro LED टीवी अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया
  • 10,000 निट्स ब्राइटनेस और 24.88 मिलियन चिप्स के साथ दमदार डिस्प्ले
  • Pro मॉडल में 4K 120Hz और 3840Hz पिक्सल लेवल रिफ्रेश सपोर्ट
विज्ञापन

TCL ने अपने अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में दो नए फ्लैगशिप टीवी लॉन्च कर दिए हैं, जिनमें TCL Max163M और Max163M Pro शामिल हैं। ये दोनों टीवी 163-इंच के बड़े Micro LED डिस्प्ले के साथ आते हैं और कंपनी के मुताबिक होम थिएटर एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। TCL Max163M में 24.88 मिलियन से ज्यादा self-emissive Micro LED चिप्स दिए गए हैं, जो ट्रू 4K रिजॉल्यूशन, 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 3×22-bit+ कलर डेप्थ सिस्टम के साथ बेहतर HDR और कलर एक्यूरसी देने का दावा करते हैं।

कीमत की बात करें तो TCL Max163M की कीमत 249,999 युआन (लगभग 33.81 लाख रुपये) रखी गई है, जबकि इसके Pro वर्जन Max163M Pro की कीमत 349,999 युआन (करीब 47.33 लाख रुपये) है। ये टीवी फिलहाल अल्ट्रा हाई-एंड मार्केट को टारगेट करते हैं, जहां बड़े साइज और प्रीमियम फीचर्स वाले होम थिएटर सेटअप की डिमांड रहती है।

TCL Max163M में 163-इंच का Micro LED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 24.88 मिलियन से ज्यादा self-emissive Micro LED चिप्स दिए गए हैं। यह पैनल ट्रू 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हासिल करता है। साथ ही इसमें 3×22-bit+ कलर डेप्थ सिस्टम दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक बेहतर कलर एक्यूरसी और स्मूद ग्रेडिएंट्स देने में मदद करता है।

Max163M Pro में डिस्प्ले को और अपग्रेड किया गया है, जहां 4K 120Hz रिफ्रेश रेट, 4K 120Hz सिग्नल प्रोसेसिंग और MEMC सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें पिक्सल-लेवल रिफ्रेश रेट 3840Hz तक पहुंचता है, जिससे मोशन स्मूदनेस और क्लैरिटी बेहतर होती है।

इन दोनों टीवी में Micro LED पैनल बनाने के लिए GaN और GaP जैसे इनऑर्गेनिक मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इनकी लाइफ 100,000 घंटे तक हो सकती है। साथ ही नैनोसेकंड लेवल रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है, जिससे मोशन ब्लर कम होता है। डिस्प्ले में फुल-एरिया लाइट और कलर कैलिब्रेशन के लिए ग्रेस्केल सेगमेंटेशन, मल्टी-लेयर गामा करेक्शन और पिक्सल-लेवल चिप कैलिब्रेशन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

परफॉर्मेंस के लिए TCL ने अपना Micro LED पिक्चर एन्हांसमेंट इंजन दिया है, जो 12nm SoC पर आधारित है और 1.6T कंप्यूटिंग पावर ऑफर करता है। कंपनी के मुताबिक AI की मदद से ये सिस्टम रियल-टाइम में कॉन्ट्रास्ट, शार्पनेस और कलर को ऑप्टिमाइज करता है।

दोनों मॉडल क्वाड-कोर Cortex-A73 CPU और Mali-G57 GPU के साथ आते हैं, जिनमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए चार HDMI 2.1 पोर्ट, USB 3.0 और 2.0 सपोर्ट मिलता है। टीवी में अल्ट्रा-थिन, बेजल-लेस डिजाइन दिया गया है और ये Lingkong UI 3.0 पर चलते हैं, जिसमें एड-फ्री कार्ड-स्टाइल इंटरफेस मिलता है। ऑडियो के लिए ये टीवी 7.1.4 चैनल एक्सटर्नल साउंडबार सिस्टम को सपोर्ट करते हैं, जिससे 860W तक का पीक साउंड आउटपुट मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »