Xiaomi TV F Pro 2026: शाओमी ने 32, 43, 50, 55, 65 और 75 इंच 4K QLED TV किए लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi TV F Pro में 4K QLED डिस्प्ले है और HDR10+, HLG का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi TV F Pro 2026: शाओमी ने 32, 43, 50, 55, 65 और 75 इंच 4K QLED TV किए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

TV F Pro 2026 को कंपनी ने 32, 43, 50, 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किया है।

ख़ास बातें
  • साउंड के लिए टीवी में डुअल 10W स्पीकर दिए गए हैं
  • टीवी में खास Filmmaker Mode भी दिया गया है
  • इनमें खास गेम बूस्ट मोड भी दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट तक जाता है
विज्ञापन
Xiaomi TV F Pro 2026 स्मार्ट टीवी को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में पेश कर दिया है। लाइनअप में कंपनी ने 32, 43, 50, 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले साइज के टीवी पेश किए हैं। ये नए टीवी TV F 2026 स्टैंडर्ड मॉडल्स की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किए गए हैं। टीवी में कंपनी ने बेजल रहित मेटल डिजाइन बरकरार रखा है, और इसमें Fire TV इंटीग्रेशन भी दिया गया है। Xiaomi TV F Pro में 4K QLED डिस्प्ले है, HDR10+, HLG का सपोर्ट है, और एक खास Filmmaker Mode भी दिया गया है। इनमें खास गेम बूस्ट मोड भी दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDMI के माध्यम से 1080p पर गेम प्ले का स्मूद अनुभव दे सकता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi TV F Pro 2026 Price

Xiaomi TV F Pro 2026 की कीमत 43 इंच मॉडल के लिए 299 यूरो (लगभग 28,500 रुपये) से शुरू होती है। कंपनी के टॉप 75 इंच मॉडल को 799 यूरो (लगभग 76,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 32 इंच मॉडल की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। टीवी खरीद के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर किए जा सकते हैं। 
 

Xiaomi TV F Pro 2026 Specifications

TV F Pro 2026 को कंपनी ने 32, 43, 50, 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किया है। इनमें 94% DCI-P3 कलर गेमट कवरेज दिया गया है। टीवी में साथ ही HDR10+, HLG, Filmmaker Mode भी है। ये MEMC मोशन स्मूदिंग फीचर को भी सपोर्ट करते हैं। टीवी में 4K QLED डिस्प्ले है जिसमें नेटिव रिफ्रेश रेट 60Hz का है। इनमें 4K रिजॉल्यूशन है जो 3840 × 2160 पिक्सल का है। कंपनी ने इनमें खास गेम बूस्ट मोड भी दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDMI के माध्यम से 1080p पर गेम प्ले का स्मूद अनुभव दे सकता है। 

ये टीवी बिल्ट-इन Fire TV के साथ आते हैं जिससे यूजर को कई स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे Netflix, Disney+, Prime Video, और LIVE TV चैनल्स का एक्सेस मिल जाता है। टीवी में Alexa के माध्यम से वॉयस कंट्रोल फीचर भी मिल जाता है। साथ ही 360 डिग्री ब्लूटूथ रिमोट भी दिया गया है। टीवी के माध्यम से यूजर अपने स्मार्ट होम डिवाइसेज को भी कंट्रोल कर सकता है। 

साउंड के लिए टीवी में डुअल 10W स्पीकर दिए गए हैं और इनमें Dolby Audio, DTS:X, और DTS Virtual:X का सपोर्ट भी है। इनकी मदद से टीवी में इमर्सिव ऑडियो अनुभव मिलता है। इसके अलावा टीवी में लो-ब्लू लाइट मोड, डीसी डिमिंग, और क्वाड कोर A55 CPU दिया गया है। साथ में 2GB रैम, और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »