कंपनी ने Full HD Smart TV पोर्टफोलियो को भी एक्सपेंड किया है। इसमें 40 इंच और 43 इंच के टीवी लाए गए हैं।
Photo Credit: Flipkart
Thomson ने त्यौहारी सीजन में अपने टीवी पोर्टफोलियो में नए स्मार्ट TV जोड़े हैं। Flipkart Big Billion Sale 2026 के दौरान ये टीवी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Thomson ने त्यौहारी सीजन में अपने टीवी पोर्टफोलियो में नए स्मार्ट TV जोड़े हैं। Flipkart Big Billion Sale 2026 के दौरान ये टीवी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। 40 इंच से लेकर 65 इंच के साइज में इन्हें उतारा गया है। कंपनी ने नया 55 इंच का Mini-QD 4K TV पेश किया है। इसमें मिनी क्यूडी डिस्प्ले तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। टीवी में 120Hz तक रिफ्रेश रेट मिल जाता है। इसी के साथ ब्रांड ने एक और टीवी को मार्केट में उतारा है जिसमें इसका 65 इंच बड़ा JioTele OS TV आता है। यह विशाल टीवी 4K QLED पैनल के साथ आता है। नए टीवी में कई धांसू फीचर्स का सपोर्ट है। ये 1.1 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं इनकी प्राइसिंग और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Thomson Mini-QD 4K TV, Thomson 4K QLED TV Launched
भारतीय मार्केट में Thomson ने अपने नए टीवी पेश किए हैं जिसमें Mini-QD 4K TV भी है। यह 55 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1.1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में 550 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह HDR10+ के साथ ही Dolby Vision जैसे डिस्प्ले फीचर्स भी कैरी करता है। टीवी में 120Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है।
इसमें साउंड के लिए 80W आउटपुट वाले स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। ये Dolby Audio स्टीरियो बॉक्स स्पीकर हैं। टीवी में चार स्पीकर दिए गए हैं। यह स्मार्ट टीवी Google TV पर रन करता है। इसमें वॉइस कंट्रोल के लिए Google Assistant सपोर्ट भी है। टीवी में बिल्ट-इन क्रॉमकास्ट फीचर भी आता है। इसमें AirPlay सपोर्ट भी दिया गया है। Thomson 55-inch MiniQD TV की कीमत 34,999 रुपये बताई गई है।
Thomson 65-inch JioTele OS TV
पोर्टफोलियो में दूसरा टीवी कंपनी ने Thomson 65-inch JioTele OS TV के रूप में पेश किया है। यह 4K QLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1.1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। यह टीवी बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है। इसमें AirSlim डिजाइन है और 450 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह JioTele OS पर रन करता है। TV में 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स मिलते हैं। साथ ही 300 से ज्यादा JioGames का सपोर्ट दिया गया है।
साउंड के लिए इसमें 48W के स्पीकर लगे हैं। टीवी में डेडीकेटेड स्पोर्ट्स मोड भी दिया गया है। इसमें डुअल बैंड वाइ-फाई दिया गया है। यह ब्लूटूथ 5.0 की कनेक्टिविटी के साथ आता है। रिमोट में वॉइस कंट्रोल फीचर भी है। इसमें 3 HDMI पोर्ट लगे हैं और 2 USB पोर्ट मिल जाते हैं। Thomson 65-inch JioTele OS टीवी की कीमत 42,999 रुपये बताई गई है।
कंपनी ने इसी के साथ Full HD Smart TV पोर्टफोलियो को भी एक्सपेंड किया है। इसमें 40 इंच और 43 इंच के टीवी लाए गए हैं। ये टीवी FHD LED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनमें A+ ग्रेड पैनल लगा है। ये 300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आते हैं। इनमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है। दोनों ही टीवी में 36W स्टीरियो साउंड का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB, VGA, AV जैसे पोर्ट्स का सपोर्ट है। टीवी में चाइल्ड लॉक जैसे फीचर्स भी हैं। 40 इंच के टीवी की कीमत 11,999 रुपये बताई गई है। जबकि 43 इंच टीवी की कीमत 13,999 रुपये बताई गई है। Flipkart Big Billion Sale 2026 के दौरान ये टीवी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन