BRAVIA 5 TV Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें मौजूद 3D स्पैटियल साउंड घर पर ही सिनेमाघर जैसा एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है।
Photo Credit: Sony
Sony BRAVIA 5 98" (मॉडल K-98XR55A) की कीमत भारत में 6,49,990 रुपये रखी गई है
Sony ने भारत में अपने ब्राविया टीवी सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा और प्रीमियम मॉडल Sony BRAVIA 5 98″ Mini LED 4K टीवी लॉन्च किया है, जो बड़े स्क्रीन और थिएटर जैसा होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस टीवी में Sony का एडवांस्ड XR एआई प्रोसेसर लगा है, जो आर्टिफिशियल और कॉग्निटिव इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके कंटेंट और सिग्नल को इतने नेचुरल और इंसानी तरीके से प्रोसेस करता है कि देखने वाला हर फ्रेम को रियलिस्टिक अंदाज में पाता है। XR Backlight Master Drive तकनीक हजारों इंडिपेंडेंट LED के साथ प्रिसिशन डिमिंग एल्गोरिदम का कमाल दिखाती है, जिससे अल्ट्रा ब्राइट हाइलाइट्स और गहरे काले रंग होते हैं, जो बेहतर कंट्रास्ट और डिटेल्ड डायनेमिक रेंज देते हैं।
Sony BRAVIA 5 98" (मॉडल K-98XR55A) की कीमत भारत में 6,49,990 रुपये रखी गई है, जो कंपनी के सभी ऑफिशियल स्टोर्स (Sony Center व Sony Exclusive), ShopatSC.com, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट्स और लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। कंपनी ने लॉन्च के साथ तीन साल की फुल वारंटी, सलेक्टेड क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये तक का कैशबैक और 19,995 रुपये प्रति महीना फिक्स्ड EMI जैसे ऑफर्स भी पेश किए हैं।
BRAVIA 5 TV Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें मौजूद 3D स्पैटियल साउंड घर पर ही सिनेमाघर जैसा एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है। देखने वालों को Studio Calibrated Mode के जरिए वही पिक्चर क्वालिटी मिलती है, जिसे फिल्ममेकर्स अपने कंटेंट के लिए सेट करते हैं। Prime Video Calibrated Mode, Netflix Adaptive Calibrated Mode और Sony Pictures Core के साथ OTT कंटेंट की क्वालिटी अपने आप बेहतर हो जाती है।
इस टीवी का डिस्प्ले 98 इंच साइज का है और यह 4K UHD (3840×2160) Mini LED LCD पैनल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। XR Contrast Booster 10 और XR TRILUMINOS PRO टेक्नोलॉजी भी है। साउंड आउटपुट 40W है जो Dolby Atmos और Acoustic Multi-Audio स्पीकर्स से सपोर्टेड है। Android TV (Google TV) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस टीवी में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और चार HDMI पोर्ट (4K120, eARC, VRR सपोर्ट के साथ) मौजूद हैं। यूजर्स के लिए दो USB पोर्ट भी दिए गए हैं।
यह TV 2199mm चौड़ा, 1325mm ऊंचा और 488mm मोटा है और इसका वजन स्टैंड सहित 71.4 किलो तक है। Tuner के तौर पर DVB-T/T2 और DVB-S/S2 सपोर्ट भी शामिल है। साथ में आता है पावर कॉर्ड, रिमोट, स्टैंड और सेटअप गाइड्स।
इसका स्क्रीन साइज 98 इंच है और रिजॉल्यूशन 4K UHD (3840×2160) Mini LED LCD है।
यह टीवी Sony का एडवांस्ड XR AI प्रोसेसर इस्तेमाल करता है जो कंटेंट को इंसानी नजर से समझता है।
BRAVIA 5 में HDR10, HLG और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है।
40 वाट आउटपुट, Dolby Atmos और Acoustic Multi-Audio स्पीकर्स के साथ साउंड मिलता है।
यह Android TV (Google TV) पर चलता है, जिसमें ऐप्स और वॉयस कंट्रोल फीचर्स हैं।
Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, चार HDMI पोर्ट (4K120, eARC, VRR सपोर्ट), और दो USB पोर्ट्स दिए गए हैं।
Sony BRAVIA 5 98″ टीवी तीन साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुआ है।
Sony BRAVIA 5 98 Inch Mini LED 4K TV की कीमत 6,49,990 रुपये है, जो Sony के ऑफिशियल स्टोर्स, ShopatSC.com तथा प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स पर उपलब्ध है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग