4g Internet

4g Internet - ख़बरें

  • BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
    मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का पहली तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4,017 करोड़ रुपये का था। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से कंपनी को ग्रोथ मिली है।
  • 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
    भारत में 5G नेटवर्क ज्यादा से ज्यादा जगह पर पहुंच गया है। अब देश के 99.9 जिलों में हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा जुड़ गई है। देश के अधिकतर इलाकों में अब नागरिक 5जी इंटरनेट का उपयोग कर पा रहे हैं। संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के अनुसार, 5G बेस ट्रांसीवर स्टेशनों (BTS) की संख्या 30 जून 2026 तक 5,62,971 हो गई है जो कि 31 मार्च 2023 को 1,40,623 थी। यह टेक्नोलॉजी देश के 99.9 प्रतिशत जिलों में उपलब्ध है।
  • Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया स्मार्ट कैमरा लॉन्च किया है जो सोलर पावर से चलता है। यानी इसे घरेलू बिजली सप्लाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह Smart Solar Camera 4 Pro 4G Dual-Camera Edition के नाम से लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर आउटडोर इस्तेमाल के लिए लॉन्च किया है जहां पर Wi-Fi और अन्य तरह की बिजली सुविधाएं मौजूद नहीं होती हैं
  • कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
    Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है। TRAI के प्रपोजल में कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लांस की सभी वैलिलिटी अवधि के लिए इस प्रकार के टैरिफ प्लान की पेशकश करनी होगी। टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI से टैरिफ के डिजाइन में हस्तक्षेप नहीं करने का निवेदन किया है।
  • हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
    BharatNet प्रोग्राम को लागू करने की जिम्मेदारी भी BSNL के पास है। इस प्रोग्राम के तहत, 6.25 लाख से अधिक गांवों में ऑप्टिक-फाइबर नेटवर्क पहुंचाया जाना है। इनमें असम, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों के गांव भी शामिल हैं। स्टारलिंक के साथ पार्टनरशिप से BSNL को पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों और द्वीपों पर हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने में आसानी हो सकती है।
  • BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
    हाल ही में BSNL के वर्कर्स ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से कंपनी की मदद करने का निवेदन किया था। BSNL की एंप्लॉयी यूनियंस ने प्रधानमंत्री मोदी से सभी सरकारी कार्यालयों और सरकारी कंपनियों को कंपनी की 4G सर्विसेज का अनिवार्य तौर पर इस्तेमाल करने का निर्देश देने की गुहार लगाई थी। इन एंप्लॉयी यूनियंस का कहना है कि इस तरह के निर्देश से राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और कंपनी को वित्तीय मदद मिल सकेगी।
  • BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
    BSNL की एंप्लॉयी यूनियंस का कहना है कि इस तरह के निर्देश से राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और कंपनी को वित्तीय मदद मिल सकेगी। इसके साथ ही यह कदम सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। देश के कई क्षेत्रों में कंपनी ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर भी अपग्रेड किया जा सकता है।
  • 4G, LTE vs 5G: जानें फोन में कौन सी सेटिंग है बेहतर?
    यूजर्स जब फोन पर इंटरनेट चलाते हैं, स्ट्रीमिंग करते हैं या कॉल करते हैं तो 5G, 4G या LTE जैसे सेलुलर नेटवर्क पर डाटा लगातार चलता रहता है। आम यूजर को इनके बीच अंतर नहीं पता होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके डेली अनुभव को बहुत प्रभावित करते हैं। आम यूजर्स को नहीं पता होता है कि क्या 5G ही हमेशा बेहतर है? और LTE और 4G एक ही हैं?
  • Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट आउटडोर कैमरा, 4G कनेक्टिविटी के साथ, विजिटर्स से कर पाएंगे बात
    Xiaomi ने Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G बिल्ट-इन 4G LTE कनेक्टिविटी से लैस किया गया है, जिससे वाई-फाई की जरूरत पूरी तरह खत्म हो जाती है। इस कैमरे को लगभग किसी भी ऐसी जगह रख सकते हैं जहां मोबाइल नेटवर्क हो और Mi Home ऐप के जरिए फुटेज स्ट्रीम हो सकती है। Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G की कीमत 379 युआन (लगभग 5,011 रुपये) है।
  • भारत में तेजी से बढ़ रहा ब्रॉडबैंड मार्केट, पार किया 100 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा
    इस मार्केट में Reliance Jio का 51 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ पहला स्थान है। कंपनी के पास 49.69 करोड़ वायरलेस और लगभग 1.35 करोड़ फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं। भारत में इंटरनेट के रेट अन्य देशों की तुलना में सस्ते हैं। इस वजह से पिछले कुछ वर्षों में देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है।
  • BSNL की 3G सर्विस को बंद करने की तैयारी, 4G नेटवर्क का बढ़ेगा दायरा
    BSNL की योजना ZTE जैसी चाइनीज टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर्स के साथ एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स को भी समाप्त करने की है। केंद्र सरकार ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को चाइनीज इक्विपमेंट मेकर्स को उनके नेटवर्क से हटाने के लिए कहा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है।
  • BSNL को लगा बड़ा झटका, लॉस बढ़कर 1,357 करोड़ रुपये हुआ
    कंपनी का रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग 2.8 प्रतिशत बढ़कर 5,166.7 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में BSNL के रेवेन्यू में 6.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को 4G नेटवर्क लॉन्च करने का फायदा मिला है और इसका मोबाइल सर्विसेज से रेवेन्यू बढ़ा है। सितंबर के अंत में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.23 करोड़ की थी।
  • BSNL को मिले Bharti Airtel से ज्यादा नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स
    टेलीकॉम मार्केट में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 92 प्रतिशत से अधिक की है। इस मार्केट में सरकारी टेलीकॉम कंपनियों BSNL और MTNL की संयुक्त तौर पर 7.90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हाल ही में BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी की है। कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है।
  • स्लो स्पीड से मिलेगी राहत, हर जगह आएगा इंटरनेट, Flipkart Sale 2025 में 2000 रुपये से सस्ते 5 बेस्ट राउटर
    स्लो इंटरनेट स्पीड से परेशान हो गए हैं तो Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में डिस्काउंट पर नया वाई-फाई राउटर खरीद सकते हैं। 2,000 रुपये के बजट में ई-कॉमर्स साइट कई विकल्प प्रदान करती है। TP-Link Archer C50 AC1200 फ्लिपकार्ट पर 1,599 रुपये में मिल रहा है। Consistent 4G Wifi Router 4G ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 1,900 रुपये में लिस्ट है। D-Link DIR-825 AC1200  फ्लिपकार्ट पर 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • BSNL ग्राहकों को खुशखबरी, 4G सर्विस पूरे भारत में 27 सितंबर से शुरू
    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पूरे भारत में 27 सितंबर को अपनी 4G सर्विस शुरू करने वाला है। बीएसएनएल ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए पुष्टि की है कि 4जी सर्विस शुरू होने जा रही हैं। BSNL ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि "तैयार हो जाओ भारत! 27 सितंबर को, BSNL भारत के संपर्क के तरीके को बदल देगा। स्वदेशी डिजिटल भारत का एक नया अध्याय शुरू होगा। BSNL ने देश की राजधानी दिल्ली में अपनी 4G सर्विस पहले ही शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »