100w

100w - ख़बरें

  • Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
    Xiaomi 18 का लॉन्च नजदीक आ रहा है। फोन दिसंबर में कथित तौर पर दस्तक देगा जिससे पहले इसके स्पेसिफिकेशंस लीक होने लगे हैं। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट इसके चार्जिंग फीचर्स का खुलासा करता है। फोन को चीन का एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यहां से इसके अंदर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का पता चलता है और कैपिसिटी का भी खुलासा होता है।
  • 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
    JBL ने मार्केट में लेटेस्ट स्पीकर Authentics 30 को लॉन्च किया है। यह कंपनी का ऐसा ब्लूटूथ स्पीकर बनकर आया है जो 100W की आउटपुट दे सकता है। इसमें एक बड़ा वूफर लगा है और दो ट्विटर लगे हैं। स्पीकर में कंपनी ने एक हैंडल भी लगाया है जिसकी मदद से इसको उठाना काफी आसान हो जाता है। इसका वजन 4 किलो से ज्यादा बताया गया है।
  • Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
    Huawei Pura 90 Plus को चीन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Kirin 9025 प्रोसेसर, 50MP का 1-इंच टाइप मेन कैमरा सेंसर और 5700mAh बैटरी मिलती है। इसके कैमरा सेटअप में 48MP टेलीफोटो और 40MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल हैं। फोन 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 5,499 युआन है। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
  • Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
    Poco X8 Pro पर Flipkart में बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। SBI या HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 35,999 रुपये रह जाती है। ग्राहकों के लिए No Cost EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो Poco X8 Pro में 6,500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है।
  • Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
    Oppo Find X10 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि BOE डिस्प्ले होने वाला है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  • Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
    Redmi K100 लॉन्च 27 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। फोन के लॉन्च से पहले मुख्य स्पेसिफिकेशंस एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। अब फोन की बैटरी को लेकर कंपनी ने कैपिसिटी को कंफर्म कर दिया है। Redmi K100 में 10,000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। इतनी बड़ी बैटरी वाला ये पहला शाओमी स्मार्टफोन बनने जा रहा है। इसी के साथ फोन में धांसू फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है।
  • 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
    Blaupunkt ने भारत में अपने नए पार्टी स्पीकर Rock & Roll Rhythm को लॉन्च किया है। ब्लूटूथ स्पीकर में 100W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। स्पीकर में केराओके सपोर्ट भी मिलता है। स्पीकर में 8 डाइनेमिक लाइटिंग मोड दिए गए हैं। यानी पार्टी जैसे मौके के लिए मनोरंजन के साधन के रूप में भी स्पीकर बहुत उपयोगी हो सकते हैं।
  • OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
    OnePlus ने आज नया फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 लॉन्च किया है। यह फोन CNY 5,999 (लगभग ₹85,866) की शुरुआती कीमत में आता है। इस फोन में 9000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट से लैस है। यह फोन 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है।
  • 10,000mAh Battery वाले ये फोन मचा रहे हैं तहलका, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
    अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले, तो 10,000mAh बैटरी वाले फोन आपके लिए खास हो सकते हैं। भारत में फिलहाल Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Redmi Note 17 Pro Max 5G और Poco X8 Power 5G इस कैटेगरी में शामिल हैं। Realme के दोनों मॉडल 10,001mAh बैटरी के साथ आते हैं, जबकि Redmi और Poco फोन में 10,000mAh बैटरी मिलती है। खास बात यह है कि इन फोन्स में 80W से 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
    Poco ने Flipkart Big Billion Days Sale 2026 के लिए अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर मिलने वाली फेस्टिव डील्स का खुलासा किया है। इस सेल में Poco के बजट C Series मॉडल्स से लेकर प्रीमियम X8 Series तक कई फोन कम कीमत में उपलब्ध होंगे। कंपनी की फेस्टिव कीमत ₹11,999 से शुरू हो रही है। Poco X8 Power में 10,000mAh Silicon-Carbon बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जबकि M8 Power में 8,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Poco M8x भी 7,900mAh बैटरी के साथ आएगा। ये फेस्टिव डील्स Flipkart पर 8 अक्टूबर से उपलब्ध होंगी।
  • Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
    Honor Magic 9 Super Edition को कंपनी ने Honor Magic 9 सीरीज के खास स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 11,000mAh की है। फोन में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ रियर में तीन कैमरा मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 दमदार चिप से लैस होकर आता है। फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
  • Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
    Honor Magic 9 Pro Max लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Honor Magic 9 सीरीज का यह हाई एंड वेरिएंट है। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8800mAh की भारी कैपिसिटी वाली बैटरी लगी है जिसके साथ में कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
  • Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
    Xiaomi 18 Pro Max को चीन में कंपनी के नए प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले और पीछे 2.9 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। फोन में 2nm तकनीक पर बना Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए 200MP मुख्य कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 8500mAh बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
    Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में आज यानी 23 सितंबर से पहली सेल शुरू हो गई है। फोन की शुरुआती कीमत ₹49,999 है, जबकि चुनिंदा बैंक ऑफर के बाद इसे ₹44,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ 100W HyperCharge और 27W रिवर्स चार्जिंग मिलती है। फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS कैमरा दिया गया है।
  • POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
    POCO X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। POCO X8 Power 5G में 10,000mAh बैटरी, 100W HyperCharge, Snapdragon 6 Gen 5 और 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं Realme P4 Power 5G में 10,001mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, Dimensity 7400 Ultra और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन में 50MP OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, लेकिन सेल्फी कैमरा, RAM, सॉफ्टवेयर अपडेट, कनेक्टिविटी और वजन में अंतर है। यहां दोनों फोन की कीमत और सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की गई है।

100w - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »