• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus 16 ने आज चीन में दस्तक दे दी है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 900mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 16 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • OnePlus 16 में 900mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

OnePlus ने आज चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। OnePlus के इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 9000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट मिलता है। आइए OnePlus 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 16 Price & Availability

OnePlus 16 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग ₹85,866), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,799 (लगभग ₹97,317), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (लगभग ₹1,07,332) और 16GB+1TBGB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,499 (लगभग ₹1,21,646) है। यह फोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इस फोन की बिक्री तारीख से शुरू होगी। यह फोन टूमोरो स्टारलाइट, मार्सियन मास्टरपीस और डार्क फॉरेस्ट जैसे कलर ऑप्शन में आता है।

OnePlus 16 Features & Specifications

OnePlus 16 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आती है। इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB/16GB LPDDR5X Ultra रैम और 256GB/512GB/1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन 9000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 100W SuperVOOC फ्लैश चार्ज का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 17.0 पर काम करता है। इस फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग आती है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।

OnePlus 16  के रियर कैमरा सेटअप में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा,f/2.0 अपर्चर के साथ  50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों 5जी, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7, यूएसबी टाइप सी पोर्ट  3.2 जेन 1, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। इस फोन की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 220 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »