100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

स्पीकर में 8 डाइनेमिक लाइटिंग मोड दिए गए हैं। यानी पार्टी जैसे मौके के लिए ये उपयोगी हो सकते हैं।

100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt ने भारत में अपने नए पार्टी स्पीकर Rock & Roll Rhythm को लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • ब्लूटूथ स्पीकर में 100W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है।
  • स्पीकर में केराओके सपोर्ट भी मिलता है।
  • स्पीकर में एक समर्पित EQ बटन भी मिलता है।
विज्ञापन

Blaupunkt ने भारत में अपने नए पार्टी स्पीकर Rock & Roll Rhythm को लॉन्च किया है। ब्लूटूथ स्पीकर में 100W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। स्पीकर में केराओके सपोर्ट भी मिलता है। स्पीकर में 8 डाइनेमिक लाइटिंग मोड दिए गए हैं। यानी पार्टी जैसे मौके के लिए मनोरंजन के साधन के रूप में भी स्पीकर बहुत उपयोगी हो सकते हैं। स्पीकर ट्रू वायरलैस स्टीरियो कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं। स्पीकर में 3,600mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक दे सकता है। साथ ही FM रेडियो का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Blaupunkt Rock & Roll Rhythm Price in India

Blaupunkt Rock & Roll Rhythm स्पीकर की कीमत भारत में 9,999 रुपये रखी गई है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं। हालांकि Amazon पर इन्हें 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। 

Blaupunkt Rock & Roll Rhythm Features

Blaupunkt Rock & Roll Rhythm स्पीकर में तीन ड्राइवर मिल जाते हैं। इसमें डुअल वूफर लगे हैं और एक हाई कैपिसिटी ट्विटर भी लगा है। स्पीकर 100W की पावर आउटपुट देता है। इसमें बेहतर बेस का दावा किया गया है। साथ ही karaoke सपोर्ट भी मिल जाता है। स्पीकर में 6 इक्वेलाइजर मोड दिए गए हैं। यूजर अपनी पसंद के अनुसार इसमें से चुनाव कर सकता है। इसी के साथ स्पीकर में एक समर्पित EQ बटन भी मिलता है। चाहे तो म्यूजिक को पसंद अनुसार सेट किया जा सकता है। इसमें 8 डाइनेमिक लाइटिंग मोड दिए गए हैं। 

स्पीकर में 3,600mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए स्पीकर में Bluetooth, AUX, USB, TF कार्ड सपोर्ट मिल जाता है। स्पीकर ट्रू वायरलैस स्टीरियो कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं। साथ ही FM रेडियो का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। इसमें एक माइक्रोफोन इनपुट पोर्ट भी दिया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »