Vodafone Idea ने लॉन्च किए दो नए 'अनलिमिटेड' प्रीपेड प्लान, मिलेगा 112 जीबी तक डेटा

Vodafone ने मार्केट में 219 रुपये और 449 रुपये वाले प्रीपेड लॉन्च किए हैं। 219 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 449 रुपये वाले Vodafone Idea प्लान की वैधता 56 दिनों की है।

Vodafone Idea ने लॉन्च किए दो नए 'अनलिमिटेड' प्रीपेड प्लान, मिलेगा 112 जीबी तक डेटा

Vodafone Idea के दोनों प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड कॉल के साथ आते हैं

ख़ास बातें
  • 449 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड प्लान में हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा
  • Idea की वेबसाइट पर दोनों ही नए प्लान लाइव
  • एयरटेल ने भी 219 रुपये और 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे
विज्ञापन
Vodafone Idea इन दिनों भारती एयरटेल के राह पर चल रही है। कंपनी ने दो नए अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। वोडाफोन आइडिया ने मार्केट में 219 रुपये और 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इन प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 2 जीबी तक डेटा मिलेगा। प्लान की वैधता 56 दिनों तक जाती है। दोनों ही प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाएंगे। बीते हफ्ते Airtel ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 219 रुपये, 399 रुपये और 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में अपने-अपने अनलिमिटेड प्लान से वॉयस कॉल की सीमा भी हटाने का भी फैसला किया था। इससे पहले दोनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपने-अपने प्लान की कीमतों में बदलाव भी किया था।

वोडाफोन वेबसाइट के मुताबिक, 219 रुपये का प्रीपेड प्लान अपने साथ अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की हो गई है। नए प्लान मार्केट में 169 रुपये वाले पुराने प्रीपेड प्लान के फायदे के साथ आता है। लेकिन ग्राहकों को अब 50 रुपये ज़्यादा देना होगा।

219 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के अलावा Vodafone ने 449 रुपये वाला प्लान भी लॉन्च किया है। लेकिन अभी यह आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, हरियाणा और कर्नाटक सर्कल में ही उपलब्ध है। 449 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इस दौरान हर दिन 100 एसएमएस भेजे जा सकेंगे।

वोडाफोन यूज़र्स के अलावा Idea के प्रीपेड ग्राहक भी 219 रुपये और 449 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज के साथ यही फायदे पाएंगे। दोनों ही प्लान को आइडिया सेल्युलर की साइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है।

अभी कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने 219 और 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। एयरटेल के प्लान में भी लगभग यही फायदे मिलते हैं। इसके अलावा एयरटेल ने 399 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को भी पेश किया था। Vodafone Idea ने भी पहले ही 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »