• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone की Jio को चुनौती, लॉन्च किए दो बेहद ही सस्ते अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले प्लान

Vodafone की Jio को चुनौती, लॉन्च किए दो बेहद ही सस्ते अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले प्लान

रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से Vodafone ने नए प्रीपेड पैक लॉन्च किए हैं। खबर है कि इस टेलीकॉम कंपनी ने 99 रुपये और 109 रुपये के प्रीपेड पैक लॉन्च किए हैं।

Vodafone की Jio को चुनौती, लॉन्च किए दो बेहद ही सस्ते अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले प्लान
ख़ास बातें
  • अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा वाले हैं ये प्लान
  • Vodafone के दोनों ही नए प्लान की वैधता 28 दिनों की है
  • ऐसी ही सुविधा वाला रिलायंस जियो का प्लान 98 रुपये का है
विज्ञापन
रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से Vodafone ने नए प्रीपेड पैक लॉन्च किए हैं। खबर है कि इस टेलीकॉम कंपनी ने 99 रुपये और 109 रुपये के प्रीपेड पैक लॉन्च किए हैं। दोनों ही प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ आएंगे। इनकी वैधता 28 दिनों की होगी। 109 रुपये वाले वोडाफोन प्लान में यूज़र को इंटरनेट डेटा भी दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि Vodafone के इन प्लान में मिलने वाली मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा पूरी तरह से अनलिमिटेड नहीं है। ये प्लान दैनिक और साप्ताहिक मुफ्त कॉल सीमा के साथ आएंगे।

Vodafone के दोनों ही नए प्लान में सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी टेलीकॉम टॉक ने दी है। इसके अतिरिक्त 109 रुपये वाले वोडाफोन प्लान में इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा भी दिया जाएगा। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल की एक सीमा होगी। वोडाफोन सब्सक्राइबर हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल कर पाएंगे और सप्ताह में इसकी सीमा 1,000 मिनट होगी। इसके अतिरिक्त यूज़र 28 दिनों तक 100 अलग नंबर पर ही कॉल कर पाएंगे।

इतना साफ है कि Vodafone के दोनों ही प्लान उन यूज़र के लिए हैं जो वॉयस कॉल की सुविधा चाहते हैं। Vodafone के नए प्लान के जवाब में रिलायंस जियो का रीचार्ज पैक 98 रुपये का है। 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में यूज़र को 2 जीबी 4जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 एसएमएस मिलते हैं।

दूसरी तरफ, Vodafone के इस प्लान की भिड़ंत सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए 99 रुपये वाले प्लान से भी होगी। इसमें भी यज़र को अनलिमिटेड नेशनल और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है, दिल्ली और मुंबई सर्कल को छोड़कर। इस प्लान की वैधता 26 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  3. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  4. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  5. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  6. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  7. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  8. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  10. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »