Vodafone ने लॉन्च किए दो नए प्रीपेड प्लान, कीमत 99 रुपये से शुरू

Vodafone ने अभी 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, ओड़ीसा और राजस्थान सर्कल में उपलब्ध कराया है। वहीं, 555 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड प्लान दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में उपलब्ध कराया गया है।

Vodafone ने लॉन्च किए दो नए प्रीपेड प्लान, कीमत 99 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 18 दिनों की है
  • 555 रुपये वाले Vodafone Prepaid Plan की वैधता 70 दिनों की है
  • Idea Cellular के सब्सक्राइबर्स भी इन प्लान से रीचार्ज करा पाएंगे
विज्ञापन
Vodafone ने अपने प्रीपेड प्लान के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 99 रुपये और 555 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। दोनों ही प्रीपेड प्लान अभी चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध हैं। ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और डेटा के साथ आते हैं। इसके अलावा Zee5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 99 रुपये वाला Vodafone Prepaid Plan कंपनी के ही 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से प्रेरित लगता है। कुछ ऐसा ही 555 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड प्लान के साथ है। यह पहले से उपलब्ध 598 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का अपडेट है। गौर करने वाली बात है कि वोडाफोन ने बीते महीने अपने टैरिफ प्लान में बदलाव करने के बाद अब 99 रुपये और 555 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को मार्केट में उतारा है।

Vodafone India की वेबसाइट के मुताबिक, 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अपने साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 18 दिनों की है। 555 रुपये वाले Vodafone Prepaid Plan की वैधता 70 दिनों की है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है। इसके अलावा हर दिन 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे।

Vodafone ने अभी 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, ओड़ीसा और राजस्थान सर्कल में उपलब्ध कराया है। वहीं,  555 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड प्लान दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में उपलब्ध कराया गया है। दोनों ही नए प्लान वोडाफोन इंडिया की वेबसाइट पर “bonus cards” में लिस्ट हैं।

वोडाफोन ग्राहकों के अलावा चुनिंदा सर्कल में Idea Cellular के सब्सक्राइबर्स भी इन प्लान से रीचार्ज करा पाएंगे। वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के ग्राहकों को इन प्लान के साथ एक समान फायदे मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »