• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 84 दिनों तक 6GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, 1000 SMS, 200 TV चैनल वाला Vodafone Idea का धांसू प्लान, केवल इतने रुपये में!

84 दिनों तक 6GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, 1000 SMS, 200 TV चैनल वाला Vodafone Idea का धांसू प्लान, केवल इतने रुपये में!

यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें लोकल, और एसटीडी दोनों तरह के कॉल्स का बेनिफिट मिलता है।

84 दिनों तक 6GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, 1000 SMS, 200 TV चैनल वाला Vodafone Idea का धांसू प्लान, केवल इतने रुपये में!

Vodafone Idea यूजर्स के लिए प्रीपेड में कई तरह के रीचार्ज प्लान पेश करती है।

ख़ास बातें
  • इस प्लान में यूजर को 6GB डेटा मिलता है
  • कंपनी इस प्लान के साथ 1000 SMS फ्री दे रही है
  • यूजर को इसमें Vi Movies & TV App का एक्सेस मिलता है
विज्ञापन
Vodafone Idea यूजर्स के लिए प्रीपेड में कई तरह के रीचार्ज प्लान पेश करती है। कुछ प्लान डेटा बेस्ड होते हैं तो कुछ लम्बी वैलिडिटी के साथ आते हैं। लॉन्ग टर्म प्लान्स में कंपनी का एक धांसू प्लान आता है जो लगभग 3 महीने की वैधता देता है। किफायती दाम में कंपनी तगड़े फायदे इस प्लान के साथ देती है। खासकर हर महीने रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान काफी सस्ता है। आइए जानते हैं डीटेल्स। 

Vi (Vodafone Idea) अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जो 84 दिनों तक रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है। प्लान में कंपनी डेटा के साथ कॉलिंग और फ्री SMS भी दे रही है। इस प्लान को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रिटेलर से 459 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को 6GB डेटा मिलता है। डेटा को अपनी जरूरत के हिसाब से यूज करने की सहूलियत कंपनी ने दी है। आप चाहें तो इसे एक बार में खत्म करें या चाहें तो 84 दिनों तक इस्तेमाल करें। डेटा कोटा खत्म होने के बाद सिर्फ डेटा बूस्टर प्लान से भी इंटरनेट को दोबारा चालू किया जा सकता है। 

यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें लोकल, और एसटीडी दोनों तरह के कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। यानी कि लगभग 3 महीने तक आप अपने करीबियों से जितनी चाहें बातें कर सकते हैं। कंपनी इस प्लान के साथ 1000 SMS फ्री दे रही है जो कि कमाल का बेनिफिट है। यहां पर ध्यान दें कि डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होता है, लेकिन कंपनी यहां पर प्रति MB 50 पैसे के हिसाब से चार्ज करती है। 

वोडाफोन प्रीपेड पैक के बेनिफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। यूजर को  इसमें Vi Movies & TV App का एक्सेस मिलता है जिसमें आप 5000 से ज्यादा मूवी, टीवी शो समेत 200 से ज्यादा TV चैनल देख सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »