Airtel, Reliance Jio बंद कर सकती हैं अनलिमिटेड 5G डेटा, महंगे हो सकते हैं प्लान

एयरटेल और रिलायंस जियो 4G के मौजूदा रेट्स पर 5G कनेक्टिविटी दे रही हैं। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है

Airtel, Reliance Jio बंद कर सकती हैं अनलिमिटेड 5G डेटा, महंगे हो सकते हैं प्लान

इन कंपनियों के पास इस सर्विस के लिए 12.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं

ख़ास बातें
  • एयरटेल और रिलायंस जियो 4G के मौजूदा रेट्स पर 5G कनेक्टिविटी दे रही हैं
  • इन कंपनियों के 5G प्लान 4G की से 5-10 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं
  • रिलायंस जियो की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस जल्द शुरू हो सकती है
विज्ञापन
देश में 5G सर्विसेज का दायरा तेजी से बढ़ा है। दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Bharti Airtel और Reliance Jio अपने कस्टमर्स को 5G सर्विसेज की पेशकश कर रही हैं। इन कंपनियों के पास इस सर्विस के लिए 12.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। हालांकि, एयरटेल और रिलायंस जियो 4G के मौजूदा रेट्स पर 5G कनेक्टिविटी दे रही हैं। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये कंपनियां जल्द अपने अनलिमिटेड 5G प्लान बंद कर सकती हैं और इस सर्विस के लिए प्लान के चार्ज बढ़ा सकते हैं। 

इस बारे में एक मीडिया रिपोर्ट में एनालिस्ट्स के हवाले से बताया गया है कि एयरटेल और रिलायंस जियो के कस्टमर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान बंद हो सकते हैं। इसके साथ ही इस वर्ष की दूसरी छमाही में 5G सर्विसेज के लिए चार्ज को 5-10 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों कंपनियां लगभग एक वर्ष से अनलिमिटेड डेटा प्लान के साथ 4G के रेट्स पर 5G सर्विसेज उपलब्ध करा रही हैं। इसका कारण मौजूदा सब्सक्राइबर्स को 5G पर अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित करना है। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि यह स्थिति जल्द बदल सकती है क्योंकि ये कंपनियां सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने के साथ अपना रेवेन्यू बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। 

एयरटेल और रिलायंस जियो के 5G प्लान 4G की तुलना में 5-10 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं। हालांकि, इसके साथ ही ये इन प्लान में 30-40 प्रतिशत अधिक डेटा को शामिल कर सकती हैं। रिलायंस जियो की की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस JioSpaceFiber जल्द शुरू हो सकती है। पिछले वर्ष कंपनी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में सैटकॉम टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया था। रिलायंस जियो को जल्द ही इंडियन स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) से जरूरी अप्रूवल मिल सकता है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने IN-SPACe के पास अनिवार्य दस्तावेज जमा कर दिए हैं। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज शुरू करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को सिक्योरिटी क्लीयरेंस लेने के साथ ही कई मिनिस्ट्रीज से अप्रूवल लेने होंगे। पिछले वर्ष इंडिया मोबाइल कांग्रेस में रिलायंस जियो ने बताया था कि उसने दूरदराज के चार क्षेत्रों को अपनी JioSpaceFiber सर्विस से कनेक्ट किया है। ये क्षेत्र गुजरात में गिर, छत्तीसगढ़ में कोरबा, ओडिशा में नबरंगपुर और असम में जोरहाट, ONGC हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »