स्पैम कॉल्स और फाइनेंशियल फ्रॉड को रोकने के लिए सिस्टम बनाएगा TRAI

फाइनेंशियल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए अन्य रेगुलेटर्स के साथ मिलकर एक ज्वाइंट एक्शन प्लान बनाया जा रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 14:53 IST
ख़ास बातें
  • रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स के लिए कस्टमर्स की शिकायतें 60 प्रतिशत घटी हैं
  • नॉन-रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स की स्पैम कॉल्स और मैसेज की बरकरार हैं
  • इससे पहले भी स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए कोशिशें की जा चुकी हैं

इससे पहले स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए TRAI ने रेगुलेशंस जारी किए थे

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने कहा है कि वह स्पैम कॉल्स और मैसेज की पहचान के लिए विभिन्न टेक्नोलॉजीज पर काम कर रहा है। इसके साथ ही फाइनेंशियल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए अन्य रेगुलेटर्स के साथ मिलकर एक ज्वाइंट एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) का कहना था कि स्पैम कॉल्स या मैसेज से लोगों को परेशानी होती है और इससे प्राइवेसी पर असर पड़ता है। 

TRAI ने बताया, "अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स (UTM) के खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं और स्पैम कॉल्स और मैसेज भी बढ़े हैं।" इस पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें स्पैम कॉल्स को पकड़ने का सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग शामिल हैं। स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या को रोकने के लिए TRAI ने टेलीकॉम कमर्शियल कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस जारी किए थे। इससे ब्लॉकचेन (डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी - DLT) पर बेस्ड एक इकोसिस्टम बनाया था।

इन रेगुलेशंस के तहत, सभी कमर्शियल प्रमोटर्स और टेलीमार्केट्स के लिए DLT प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराना और कस्टमर से दिन में उनकी पसंद के दिन और समय पर विभिन्न प्रकार के प्रमोशनल मैसेज प्राप्त करने की सहमति लेना जरूरी था। इस प्लेटफॉर्म पर लगभग 2.5 लाख एंटिटीज ने रजिस्ट्रेशन कराया है। TRAI ने बताया कि इससे रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स के लिए कस्टमर्स की शिकायतों में 60 प्रतिशत तक कमी हुई है। हालांकि, नॉन-रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स की ओर से स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या बनी हुई है। 

फाइनेंशियल फ्रॉड करने के लिए टेलीकॉम रिसोर्सेज के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए भी एक ज्वाइंट एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए TRAI के अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड और मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स की एक ज्वाइंट कमेटी ऑफ रेगुलेटर्स बनाई गई है। इस महीने की शुरुआत में इस कमेटी की मीटिंग हुई थी जिसमें टेलीकॉम डिपार्टमेंट और मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। TRAI की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में सितंबर में 36 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स कम हो गए हैं। इसका कारण वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स में कमी आना है। अन्य दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Jio और Airtel के मोबाइल सब्सक्राइबर्स बढ़े हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.