Airtel, Reliance Jio पर TRAI की पेनल्टी पर लगी रोक

टेलीकॉम कंपनियां पेनल्टी नहीं चुकाना चाहती क्योंकि उनके कैश फ्लो पर पहले से प्रेशर है। TDSAT ने कहा है कि DCA सहित रेगुलेशंस को लागू करने में देरी के लिए टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार नहीं हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 16:12 IST
ख़ास बातें
  • यह पेनल्टी स्पैम रोकने में नाकाम रहने पर TRAI ने लगाई थी
  • टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI की इस पेनल्टी के खिलाफ TDSAT में अपील की थी
  • इस मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोपों के कारण TDSAT ने पेनल्टी पर रोक लगाई है

टेलीकॉम कंपनियों पर स्पैम को रोकने में नाकाम रहने पर लगाई गई पेनल्टी पर Telecom Disputes Settlement and Appellate Tribunal (TDSAT) ने स्टे लगा दिया है। यह पेनल्टी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पेनल्टी लगाई थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Bharti Airtel और Reliance Jio सहित टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI के पेनल्टी लगाने के ऑर्डर के खिलाफ TDSAT में अपील की थी। हालांकि, इस मामले में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने TDSAT में अपील नहीं की थी। टेलीकॉम कंपनियों का कहना था कि TRAI ने जब पेनल्टी लगाई थी तो डिजिटल कंसेंट एक्विजिशन (DCA) प्लेटफॉर्म को लागू किया जा रहा था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोपों के कारण TDSAT ने पेनल्टी पर रोक लगाई है। इस मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। 

टेलीकॉम कंपनियां पेनल्टी नहीं चुकाना चाहती क्योंकि उनके कैश फ्लो पर पहले से प्रेशर है। TDSAT ने कहा है कि DCA सहित रेगुलेशंस को लागू करने में देरी के लिए टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार नहीं हैं। यह पेनल्टी एयरटेल और रिलायंस जियो के अलावा Vodafone Idea और BSNL पर लगभग 141 करोड़ रुपये की लगाई गई थी। इससे पहले भी टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) के तहत इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। TRAI ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) से इस जुर्माने को वसूल करने का  निवेदन किया था। 

TCCCPR को 2010 में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य सब्सक्राइबर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज से सुरक्षित करना है। TRAI का मैसेज ट्रेसेबिलिटी कहा जाने वाला नया रूल पिछले वर्ष 11 दिसंबर से लागू किया गया है। इस रूल से स्पैम मैसेज को घटाने में सहायता मिलेगी। नए सिस्टम से मैसेज भेजने वाले व्यक्ति से लेकर इसकी डिलीवरी तक को ट्रैक किया जा सकेगा। इससे मैसेज भेजने में शामिल टेलीमार्केटर्स और अन्य पार्टीज को ट्रैक किया जा सकेगा। नए सिस्टम में उन प्रमोशनल और स्पैम मैसेज को ब्लॉक किया जाएगा जो रजिस्टर्ड फर्मों ने नहीं भेजे हैं। हाल ही में एयरटेल ने बताया था कि उसके नेटवर्क पर 8 अरब से ज्यादा स्पैम कॉल्स की चेतावनी दी गई है। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़ा सॉल्यूशन लॉन्च किया था। कंपनी के नेटवर्क पर कुल कॉल्स में से छह प्रतिशत और सभी SMS में से लगभग दो प्रतिशत की पहचान स्पैम के तौर पर की गई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.