• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Starlink सैटेलाइट इंटनेट सर्विस का इंडिया लॉन्च बेहद नजदीक! टेस्टिंग शुरू, इन शहरों में बनेंगे अर्थ स्टेशन

Starlink सैटेलाइट इंटनेट सर्विस का इंडिया लॉन्च बेहद नजदीक! टेस्टिंग शुरू, इन शहरों में बनेंगे अर्थ स्टेशन

भारत में किसी भी विदेशी या घरेलू टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए सिक्योरिटी इवैल्यूएशन एक जरूरी स्टेप होता है। Starlink के ये टेस्ट उसी गवर्नमेंट अप्रूवल प्रोसेस का हिस्सा हैं, जिसके बाद ही कंपनी को देश में डेटा बीम करने की परमीशन मिलेगी।

Starlink सैटेलाइट इंटनेट सर्विस का इंडिया लॉन्च बेहद नजदीक! टेस्टिंग शुरू, इन शहरों में बनेंगे अर्थ स्टेशन

Photo Credit: Reuters

TRAI सैटेलाइट सर्विस की प्राइसिंग गाइडलाइंस फाइनल करेगा, जो साल के आखिर तक आने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • Starlink ने लगभग 600Gbps बैंडविड्थ का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है
  • इस स्पेक्ट्रम को सिक्योरिटी कंप्लायंस डेमो के लिए अलॉटमेंट मिल गया है
  • टेक्नोलॉजी और डेटा ट्रांसमिशन सिस्टम्स की टेस्टिंग कर रही है Starlink
विज्ञापन

भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। Elon Musk की कंपनी SpaceX अपने सैटेलाइट ब्रॉडबैंड प्रोजेक्ट Starlink को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने देश में अपने सिक्योरिटी टेस्टिंग फेज की शुरुआत कर दी है, जो कमर्शियल सर्विस शुरू करने से पहले की एक जरूरी प्रोसेस है। अगर सब कुछ प्लान के हिसाब से चला और रेगुलेटरी अप्रूवल्स समय पर मिल गए, तो Starlink 2026 की शुरुआत तक भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है।

सरकारी सूत्रों के हवाले से ET की रिपोर्ट बताती है कि Starlink ने भारत में अपने Gen 1 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन के जरिए लगभग 600Gbps बैंडविड्थ का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है। फिलहाल इस स्पेक्ट्रम को सिक्योरिटी कंप्लायंस डेमो के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट मिल चुका है। यानी कंपनी अब सरकारी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में अपनी टेक्नोलॉजी और डेटा ट्रांसमिशन सिस्टम्स की टेस्टिंग कर रही है।

भारत में किसी भी विदेशी या घरेलू टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए सिक्योरिटी इवैल्यूएशन एक जरूरी स्टेप होता है। Starlink के ये टेस्ट उसी गवर्नमेंट अप्रूवल प्रोसेस का हिस्सा हैं, जिसके बाद ही कंपनी को देश में डेटा बीम करने की परमीशन मिलेगी। रिपोर्ट बताती है कि ये टेस्ट पूरे होने के बाद Starlink को ऑपरेशनल लाइसेंस मिलने का प्रोसेस तेज हो सकता है।

वहीं, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जैसे ही Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) सैटेलाइट सर्विस की प्राइसिंग गाइडलाइंस फाइनल करेगा, जो साल के आखिर तक आने की उम्मीद है, Starlink अपनी सर्विस को ऑनग्राउंड शुरू कर सकता है। यानी अब Starlink के भारत लॉन्च की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है।

कंपनी की तैयारियां भी काफी आगे बढ़ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि SpaceX ने मुंबई में अपने तीन ग्राउंड स्टेशन तैयार कर लिए हैं, जो भारत में Starlink का लोकल कंट्रोल हब होंगे। सरकारी अधिकारियों की टीम जल्द ही इन स्टेशनों का ऑन-साइट इंस्पेक्शन करने वाली है। अगर अप्रूवल मिल गया, तो Starlink अगले कुछ महीनों में देशभर में सिग्नल बीमिंग शुरू कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Starlink, Starlink satellite internet
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »