Jio Phone के 153 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब हर दिन मिलेगा 1 जीबी 4जी डेटा

रिलायंस जियो ने जियो फोन के लिए लॉन्च किए अपने प्रीपेड टैरिफ पैक को अपग्रेड कर दिया है। 153 रुपये वाले पैक में अब 1 जीबी 4जी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), 100 एसएमएस प्रतिदिन और सभी जियो ऐप के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio Phone के 153 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब हर दिन मिलेगा 1 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • इससे पहले इस पैक में 500 एमबी डेटा मिलता है
  • अब इस पैक में 149 रुपये वाले पैक जैसे ऑफर ही मिलते हैं
  • जियो फोन के लिए 24 और 54 रुपये वाले दो पैक भी हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने जियो फोन के लिए लॉन्च किए अपने प्रीपेड टैरिफ पैक को अपग्रेड कर दिया है। 153 रुपये वाले पैक में अब 1 जीबी 4जी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), 100 एसएमएस प्रतिदिन और सभी जियो ऐप के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस पैक की वैधता पहले की तरह ही 28 दिन है। इसके अलावा, Jio Phone के लिए दो टॉपअप भी मौज़ूद हैं। 24 रुपये वाले टॉपअप के साथ मुफ्त वॉयस कॉल, 500 एमबी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन, 20 एसएमस और दो दिन के लिए जियो ऐप का एक्सेस मिलता है। जबकि 54 रुपये वाले पैक में यही सभी फायदे (70 एसएमएस के साथ) सात दिन के लिए मिलते हैं।

जैसा कि हमने बताया कि रिलायंस जियो ऊपर बताए गए सभी फायदों के साथ जियो फोन के लिए प्रति महीने वाले पैक को अपग्रेड कर रही है। 153 रुपये वाले पैक में लॉन्च के समय मुफ्त वॉयस कॉल, 500 एमबी 4जी हाई स्पीड डेटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते थे। सभी पैक अनलिमिटेड डेटा की सुविधा के साथ आते हैं लेकिन लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 केबीपीएस रह जाती है।


(जानें: Jio Phone के सभी फीचर और स्पेसिफिकेशन)

जियो फोन के लिए अब इस नए पैक में वो सारी सुविधाएं मिलती हैं जो 4जी स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध 149 रुपये वाले पैक में दी जाती हैं। माना जा रही है कि यह फैसला जियो फोन यूज़र को सामान्य स्मार्टफोन यूज़र के समान ही डेटा खपत करने के इरादे से लिया गया है। 309 रुपये वाला एक अन्य पैक भी लॉन्च किया गया था। इस पैक के जरिए जियो फोन यूज़र जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे ऐप से कंटेंट को अपने मॉडर्न या सीआरटी टेलीविज़न पर देख सकते हैं।

रिलायंस जियो फोन (रिव्यू) को पिछले साल जुलाई में कंपनी की सालाना जनरल मीटिंग (एजीएम) में लॉन्च किया गया था। इसे खरीदने के लिए ग्राहक को 1,500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करना होता है और तीन साल के बाद सभी नियम व शर्ते पूरी होने पर पैसे वापस मिल जाएंगे। हैंडसेट को फ़ीचर फोन की कैटेगरी में रखा गया है लेकिन इसमें स्मार्टफोन वाले फ़ीचर भी हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »