Reliance Jio की रफ्तार हुई धीमी

रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर की संख्या अप्रैल में सबसे कम रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा जारी किए गए एक डेटा से यह जानकारी मिली। हालांकि, यूज़र बढ़ने के मामले में इंडस्ट्री में जियो लगातार सबसे आगे रही है। गौर करने वाली बात है कि, रिलायंस जियो ने अप्रैल में अपनी मुफ्त सेवाएं बंद कर दीं थीं।

Reliance Jio की रफ्तार हुई धीमी
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो का यूज़र बेस अप्रैल में 3.87 मिलियन बढ़ा
  • कंपनी के अभी 112.55 मिलियन सब्सक्राइबर हैं
  • जियो सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर भी है
विज्ञापन
रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर की संख्या अप्रैल में सबसे कम रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा जारी किए गए एक डेटा से यह जानकारी मिली। हालांकि, यूज़र बढ़ने के मामले में इंडस्ट्री में Reliance Jio लगातार सबसे आगे रही है। गौर करने वाली बात है कि, रिलायंस जियो ने अप्रैल में अपनी मुफ्त सेवाएं बंद कर दीं थीं। अगर यूज़र 4जी डेटा, जियो ऐप सब्सक्रिप्शन, मुफ्त वॉयस कॉल और एसएमएस सहित दूसरी सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो Reliance Jio की सेवाओं के लिए जियो प्राइम मेंबर लेना और 309 रुपये का रीचार्ज कराना जरूरी है।
 

रिलायंस जियो 4जी और ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर

भारत में अप्रैल में टेलीकॉम सब्सक्राइबर की संख्या 1.198.89 मिलियन रही। पिछले महीने 1.194.89 मिलियन टेलीकॉम सब्सक्राइबर थे यानी अप्रैल में 0.36 प्रतिशत यानी 4.31 मिलियन का इज़ाफा हुआ। रिलायंस जियो का यूज़़र बेस अप्रैल में 112.55 मिलियन रहा। मार्च की तुलना में अप्रैल में 3.87 मिलियन यूज़र बढ़े। मार्च में यह संख्या 108.68 मिलियन थी। किसी एक कंपनी के लिहाज़ से देखें तो इंडस्ट्री में यह बढ़त सबसे ज़्यादा है लेकिन जियो के लिए सबसे कम।

रिलायंस जियो के लॉन्च के बाद से कंपनी के सब्सक्राइबर की संख्या में सबसे ज़्यादा इज़ाफा दिसंबर में देखा गया। दिसंबर में जियो के सब्सक्राइबर का आंकड़ा 20 मिलियन पार कर गया। कंपनी ने देश के सबसे बड़े ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता के तौर पर भी अपनी स्थित मजबूत की है क्योंकि कंपनी के 112.55 मिलियन यूज़र, ब्रॉडबैंड सेवाओं का लाभ भी ले सकते हैं। एयरटेल के 52.25 मिलियन सब्सक्राइबर से जियो कहीं आगे है।

अप्रैल महीने में बढ़े कुल सब्सक्राइबर की बात करें तो, रिलायंस जियो के बाद भारती एयरटेल दूसरे नंबर पर रही। एयरटेल के सब्सक्राइबर की संख्या में 2.85 मिलियन नए मोबाइल सब्सक्राइबर का इज़ाफा हुआ। इसके बाद 0.81 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ बीएसएनएल तीसरे, 0.75 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ वोडाफोन और 0.68 सब्सक्राइबर के साथ आइडिया पांचवे नंबर पर रही। टाटा टेलीकॉम ने अप्रैल में सबसे ज़्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर खोए, कंपनी के 1.46 मिलियन यूज़र कम हो गए। इसके अलावा जिन कंपनियों के सब्सक्राइबर की संख्या में कमी आई, उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस (1.32 million), एयरसेल  (0.33 million), सिस्टेमा श्याम (0.27 मिलियन) और एमटीएनएल (2,137) रहीं।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »