• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो से हर दिन जुड़ते हैं करीब 6 लाख यूज़र, जियो ब्रॉडबैंड की हो रही है टेस्टिंग

रिलायंस जियो से हर दिन जुड़ते हैं करीब 6 लाख यूज़र, जियो ब्रॉडबैंड की हो रही है टेस्टिंग

रिलायंस जियो से हर दिन जुड़ते हैं करीब 6 लाख यूज़र, जियो ब्रॉडबैंड की हो रही है टेस्टिंग
ख़ास बातें
  • 31 मार्च 2017 तक रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या करीब 11 करोड़ थी
  • जियो नेटवर्क पर हर महीने 110 करोड़ जीबी से भी ज़्यादा डेटा की खपत
  • हर दिन नेटवर्क 220 करोड़ वॉयस और वीडियो कॉल किए जा रहे हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो नेटवर्क से हर दिन औसतन 6 लाख लोग जुड़ते हैं। 31 मार्च 2017 तक रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या करीब 11 करोड़ थी। ये जानकारियां रिलायंस जियो ने दी है। कंपनी ने आर्थिक नतीजे पेश करने के अलावा ऐसी ही बेहद अहम जानकारियां सार्वजनिक की हैं।
 

रिलायंस जियो सब्सक्राइबर

रिलायंस जियो ने मात्र 83 दिनों में 5 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया था। वहीं, 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 170 दिन लगे। इस तरह से कंपनी औसतन हर दिन अपने नेटवर्क से 6 लाख सब्सक्राइबर जोड़ने में सफल रही है। कंपनी का कहना है कि उसके सब्सक्राइबर की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। 31 मार्च 2017 को रिलायंस जियो ग्राहकों की संख्या करीब 10 करोड़ 89 लाख थी।

कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में उसके ग्राहक अमेरिका के सभी टेलीकॉम नेटवर्क और चीन के सभी मोबाइल नेटवर्क से 50 फीसदी ज़्यादा डेटा की खपत कर रहे हैं। रिलायंस जियो नेटवर्क पर हर महीने 110 करोड़ जीबी से भी ज़्यादा डेटा की खपत हो रही। वहीं, हर दिन नेटवर्क 220 करोड़ वॉयस और वीडियो कॉल किए जा रहे हैं।
 

रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा

कंपनी फाइबर टू द होम इंटरनेट बिजनेस पर भी ज़ोर दे रही है। चुनिंदा इलाकों में बीटा ट्रायल भी चल रहा है। कंपनी की योजना अगले कुछ महीनों में और नए इलाकों तक पहुंचने की है, ताकि होम इंटरनेट की टेस्टिंग की जा सके।

रिलायंस जियो को हुआ घाटा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली नयी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी रिलायंस जियो का शुद्ध घाटा अक्तूबर-मार्च अवधि में 22.5 करोड़ रुपये रहा है। यह ऐसा समय रहा है जब कंपनी ने कोई आय नहीं कि बल्कि लगातार ग्राहकों को प्रोत्साहन स्वरूप दो पेशकश कीं।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका शुद्ध घाटा 7.46 करोड़ रुपये था।

उल्लेखनीय है कि जियो ने सितंबर 2016 में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। जियो हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की गैर-सूचीबद्ध इकाई है ऐसे में उसे अपनी तिमाही परिणाम घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। पूरे वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी का शुद्ध घाटा 31.37 करोड़ रुपये रहा है जो वित्त वर्ष 2015-16 में 15.71 करोड़ रुपये था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Network, Jio User
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »