• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: सर्विस डाउन से प्रभावित यूज़र्स को मिलेगा 2 दिन का अनलिमिटेड कॉम्पलिमेंट्री प्लान

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: सर्विस डाउन से प्रभावित यूज़र्स को मिलेगा 2 दिन का अनलिमिटेड कॉम्पलिमेंट्री प्लान

बता दें, 6 अक्टूबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में जियो नेटवर्क सर्विस कुछ घंटों के लिए बाधित हो गई थी, जिसके बाद कंपनी ने ग्राहकों यह दो दिन का अनलिमिटेड प्लान ऑफर किया है।

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: सर्विस डाउन से प्रभावित यूज़र्स को मिलेगा 2 दिन का अनलिमिटेड कॉम्पलिमेंट्री प्लान
ख़ास बातें
  • Jio ने यह मैसेज केवल प्रभावित यूज़र्स को भेजा है
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल के यूज़र्स को मिलेगा प्लान
  • हाल ही में जियो डाउन होने के बाद कई यूज़र्स हुए थे प्रभावित
विज्ञापन
Reliance Jio मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने ग्राहकों को दो दिन तका अनलिमिटेड प्लान ऑफर कर रहा है। बता दें, 6 अक्टूबर को  इन दो सर्कल में जियो नेटवर्क सर्विस कुछ घंटों के लिए बाधित हो गई थी, जिसके बाद कंपनी ने ग्राहकों यह दो दिन का अनलिमिटेड प्लान ऑफर किया है। यह ऑफर ग्राहकों को हुई असुविधा की भरपाई के लिए पेश किया गया है। जियो नेटवर्क समस्या के कारण ट्विटर पर JioDown ट्रेंड कर रहा था और हजारों लोगों ने जियो कनेक्शन के साथ आ रही परेशानी को इंटरनेट आउटेज ट्रैकर DownDetector पर रिपोर्ट भी किया।

Jio ने सभी प्रभावित जियो यूज़र्स को मैसेज भेजा है, जिसमें इस दो दिन वाले अनलिमिटेड कॉम्पलिमेंट्री प्लान की जानकारी उन्हें दी गई है। जियो का कहना है कि यह प्लान जियो यूज़र्स के नंबर पर दिन के अंत तक अप्लाई कर दिया जाएगा और मौजूदा प्लान की वैधता खत्म होने के बाद यह लागू हो जाएगा।
n8pm8q88

The exact message sent by Jio reads as follows:

आपको बता दें, टेलीकॉम कंपनियो ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में जियो कनेक्शन के साथ आ रही परेशानी को कुछ ही घंटों में समान्य कर दिया था। यह जरूरी नहीं है कि छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के सभी जियो सब्सक्राइबर्स को यह कॉम्पलिमेंट्री प्लान प्राप्त हो। हो सकता है कि जियो ने यह मैसेज केवल प्रभावित यूज़र्स को ही भेजे हों।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Internet Outage, Jio Outage, Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »