Twitter पर ट्रेंड कर रहा है JioDown, यूज़र्स कर रहे हैं Jio सर्विस न चलने की शिकायतें

DownDetector के डाटा को देखें, तो यह समस्या बुधवार सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई थी, जो कि लगभग 1 घंटे के अंदर लगातार बढ़ती ही गई।

Twitter पर ट्रेंड कर रहा है JioDown, यूज़र्स कर रहे हैं Jio सर्विस न चलने की शिकायतें
ख़ास बातें
  • बुधवार को Jio रहा डाउन
  • JioDown ट्विटर पर हो रहा है ट्रेंड
  • DownDetector पर जियो को लेकर 4,000 से भी ज्यादा हो चुकी है रिपोर्ट
विज्ञापन
सोमवार देर रात लगभग 7 घंटे तक Facebook और WhatsApp डाउन होने के बाद अब आज माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर JioDown ट्रेंड कर रहा है। इस खबर को लिखते वक्त इंटरनेट आउटेज ट्रैकर DownDetector पर लगभग 4,000 से भी ज्यादा यूज़र्स ने Jio कनेक्शन के साथ अपनी समस्या को रिपोर्ट किया। DownDetector के डाटा को देखें, तो यह समस्या बुधवार सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई थी, जो कि लगभग 1 घंटे के अंदर लगातार बढ़ती ही गई।

जैसे कि आप DownDetector पर देख सकते हैं, Jio के साथ रिपोर्ट की गई समस्याओं में लगातार वृद्धि हुई है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि जियो के साथ असल में कनेक्टिविटी समस्या हो सकती है। आधे से ज्यादा लोगों ने अपनी रिपोर्ट में नो कनेक्टिविटी का उल्लेख किया है। DownDetector के मैप के अनुसार... दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर और रायपुर के आसपास की जगहों में जियो समस्या काफी व्यापक है। फिलहाल, जियो ने इस समस्या से जुड़ी किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, कंपनी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए यूज़र्स की समस्याओं का जवाब दे रही है। कंपनी का कहना है कि यह कनेक्टिविटी समस्या है।
 
jio
इस तरह का दृश्य ट्विटर पर भी देखने को मिल रहा है। ट्विटर पर आज JioDown ट्रेंड कर रहा, जिसमें कई यूज़र्स ने जियो डाउन से संबंधित ट्वीट कर रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने जियो के उस ट्वीट को भी कोट कर रहे हैं, जिसमें Facebook डाउन के वक्त जियो ने ट्वीट कर कहा था कि "it's not the Internet"। फिलहाल, कंपने ने इससे जुड़े किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन JioCares ट्विटर हैंडल ग्राहकों की शिकायतों का जवाब दे रहा है।

इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए Gadgets 360 ने जियो के साथ संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब मिलेगा आपको इस खबर के जरिए अपडेट कर दिया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Internet Outage, Jio, Jio Down, Jio Outage

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »