Reliance Jio और Airtel के बढ़े मोबाइल सब्सक्राइबर्स, Vodafone Idea को हुआ नुकसान

नवंबर के अंत में जियो के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 42.28 करोड़ थी। इससे पिछले महीने में यह आंकड़ा 42.13 करोड़ का था

Reliance Jio और Airtel के बढ़े मोबाइल सब्सक्राइबर्स, Vodafone Idea को हुआ नुकसान

नवंबर में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर 82.53 करोड़ हो गई

ख़ास बातें
  • भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर्स बढ़कर 36.60 करोड़ हो गए।
  • कंपनी ने सात रीजन में 155 रुपये का नया एंट्री लेवल प्लान शुरू किया है
  • टेलीकॉम मार्केट में तीन बड़ी कंपनियां हैं
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio और Bharti Airtel ने पिछले वर्ष नवंबर में संयुक्त तौर पर लगभग 25 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही Vodafone Idea को लगभग 18.3 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। रिलायंस जियो ने 14.26 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़कर अपनी स्थिति और मजबूत की है। एयरटेल ने 10.56 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। 

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI के डेटा के अनुसार, नवंबर के अंत में जियो के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 42.28 करोड़ थी। इससे पिछले महीने में यह आंकड़ा 42.13 करोड़ का था। भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर्स बढ़कर 36.60 करोड़ हो गए। इसकी विपरीत, घाटे में चल रही Vodafone Idea के 18.27 लाख सब्सक्राइबर्स घटे हैं। इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 24.37 करोड़ रह गई है। रिलायंस जियो ने छह वर्ष पहले टेलीकॉम सेक्टर में उतरने के बाद टैरिफ घटाने की प्रतिस्पर्धा शुरू की थी। इससे अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी अपनी सर्विसेज के प्राइस घटाने पड़े थे। 

नवंबर में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर 82.53 करोड़ हो गई। टॉप पांच टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स का नवंबर के अंत में 98 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर था। इनमें रिलायंस जियो (लगभग 43 करोड़), भारती एयरटेल (लगभग 23 करोड़), Vodafone Idea (लगभग 12.3 करोड़) और BSNL (2.6 करोड़) शामिल हैं। 

दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने सात रीजन में 155 रुपये का नया एंट्री लेवल प्लान पेश किया है। इससे बेसिक टैरिफ लगभग 57 प्रतिशत बढ़ गया है। यह प्लान कर्नाटक, बिहार और राजस्थान सहित सात रीजन के लिए है। कंपनी ने 99 रुपये का टैरिफ समाप्त कर दिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष ओडिशा और हरियाणा में नया प्लान ट्रायल बेसिस पर शुरू किया था। पिछले वर्ष 5G स्पेक्ट्र्म की ऑक्शन में टेलीकॉम कंपनियों के अरबों डॉलर का खर्च करने के बाद रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए इन कंपनियों को टैरिफ में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। टेलीकॉम कंपनियों के लिए परफॉर्मेंस का एक प्रमुख इंडिकेटर एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) होता है। एयरटेल के लिए सितंबर तिमाही में यह 190 रुपये का था, जो तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 3.8 प्रतिशत और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 24 प्रतिशत अधिक था। एयरटेल की प्रतिद्वंद्वी Reliance Jio का ARPU सितंबर तिमाही में 177.2 रुपये था और यह दिसंबर तिमाही में मामूली बढ़कर 178.2 रुपये रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »