Jio ने जून में जोड़े 54 लाख से अधिक ग्राहक तो Vodafone Idea ने 42 लाख से अधिक यूजर्स खोए!

Reliance Jio ने जून में 54 लाख 70 हजार से अधिक ग्राहक जोड़े, जबकि Vodafone Idea ने उसी महीने में 42 लाख 80 हजार से अधिक ग्राहक खो दिए।

Jio ने जून में जोड़े 54 लाख से अधिक ग्राहक तो Vodafone Idea ने 42 लाख से अधिक यूजर्स खोए!

Bharti Airtel ने जून महीने में 38 लाख 10 हजार से अधिक ग्राहक जोड़े।

ख़ास बातें
  • जून में Vi की बाजार हिस्सेदारी घटकर 23.15 फीसदी रह गई।
  • जून के अंत में Airtel की बाजार हिस्सेदारी 29.82 फीसदी थी।
  • BSNL का वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट शेयर 9.77 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
Reliance Jio ने जून में 54 लाख 70 हजार से अधिक ग्राहक जोड़े, जबकि Vodafone Idea ने उसी महीने में 42 लाख 80 हजार से अधिक ग्राहक खो दिए, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की नवीनतम रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। Airtel ने 38 लाख 10 हजार से अधिक ग्राहक प्राप्त किए, जिससे उसके ग्राहकों के टूटने का सिलसिला खत्म हो गया। मई में Airtel ने 46 लाख से अधिक ग्राहक खो दिए। रिलायंस कम्युनिकेशन ने भी 917 ग्राहक जोड़े। वोडाफोन आइडिया के साथ, BSNL ने भी जून के महीने में 9 लाख 90 हजार ग्राहकों को खो दिया। जून के अंत में रिलायंस जियो का वायरलेस कस्टमर मार्केट शेयर 36.98 प्रतिशत था, जबकि एयरटेल 29.82 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही।

जून 2021 के महीने के लिए TRAI की रिपोर्ट से पता चलता है कि रिलायंस जियो का वायरलेस कस्टमर मार्केट शेयर मई के अंत में 36.64 प्रतिशत से बढ़कर 30 जून तक 36.98 प्रतिशत हो गया। रिलायंस जियो ने 54 लाख 70 हजार से अधिक ग्राहक जोड़े। Bharti Airtel ने जून महीने में 38 लाख 10 हजार से अधिक ग्राहक जोड़े। इसका मार्केट शेयर मई के अंत में 29.60 प्रतिशत से बढ़कर जून के अंत में 29.82 प्रतिशत हो गया।

Vodafone Idea ने जून के महीने में 42 लाख 80 हजार से अधिक ग्राहकों के नुकसान के साथ अपनी हार का सिलसिला जारी रखा। इसकी बाजार हिस्सेदारी मई महीने के 23.59 फीसदी से घटकर जून महीने में 23.15 फीसदी रह गई. BSNL का वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट शेयर 9 लाख 90 हजार सब्सक्राइबर्स के नुकसान के साथ 9.77 प्रतिशत रहा।

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के साथ Vi का वित्तीय नुकसान सुर्खियों में रहा है, यहां तक ​​​​कि इन्होंने कर्ज में डूबी VIL में अपनी हिस्सेदारी सरकार को सौंपने की पेशकश की। बिड़ला ने कहा कि सरकार से तत्काल एक्टिव सपोर्ट के बिना, VIL की वित्तीय स्थिति "अपरिवर्तनीय पतन के बिंदु" पर आ जाएगी।

Reliance Jio जून के अंत में ब्रॉडबैंड (वायर्ड + वायरलेस) सेगमेंट के साथ-साथ 55.49 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ मार्कट पर राज बनाए रखने में कायम रहा। जून 2021 के महीने के लिए टॉप पांच वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर में 43 करोड़ 70 लाख ग्राहकों के साथ रिलायंस जियो, 19 करोड़ 30 लाख ग्राहकों के साथ भारती एयरटेल, 12 करोड़ 1 लाख 40 हजार ग्राहकों के साथ Vi, 1 करोड़ 66 लाख 70 हजार ग्राहकों के साथ BSNL और 3 लाख 10 हजार ग्राहकों के साथ Tikona थे। जहां रिलायंस जियो वायरलेस ब्रॉडबैंड सेगमेंट पर राज करता है, वहीं BSNL 60 लाख से अधिक वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में पिरामिड के टॉप पर है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »