रिलायंस अपने सीडीएमए ग्राहकों को मई से 4जी नेटवर्क पर करेगी अपग्रेड

रिलायंस अपने सीडीएमए ग्राहकों को मई से 4जी नेटवर्क पर करेगी अपग्रेड
विज्ञापन
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने गुरुवार को सरकार से कहा कि मई 2016 से वह अपने सीडीएमए ग्राहकों को 4जी एलटीई ग्राहकों में अपग्रेड करना शुरू करेगी। एक आधिकारिक सूत्र ने  कहा कि कंपनी ने सरकार को भेजे गए एक पत्र में कहा है कि रिलायंस जियो इन्फोकॉम के साथ की गई साझेदारी के तहत 800 मेगाहर्ट्ज़ के उदारीकृत स्पेक्ट्रम का उपयोग कर ग्राहकों को 4जी में अपग्रेड करेगी।

अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी की कंपनियों क्रमश: रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस जियो इंफोकॉम ने जनवरी में अखिल भारतीय स्तर पर 800 मेगाहट्र्ज बैंड में व्यापार और साझेदारी के लिए समझौता करने की घोषणा की थी।

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 16 सर्किलों में 800-850 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में साझेदारी और व्यापार की एवज में सरकार को 5,383.84 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

सरकार द्वारा प्रशासनिक रूप से आवंटित स्पेक्ट्रमों की बाजार आधारित कीमत पर पहुंचने के लिए नीतियों में बदलाव करने से दोनों कंपनियों को काफी राहत मिली है।

वैश्विक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा कंपनी ड्यूश बैंक इक्वि टी रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, "जियो और आरकॉम ने अधिकतर बाजारों में स्पेक्ट्रम व्यापार-सह-साझेदारी समझौता किया है। इस साझेदारी से पहले आरकॉम को स्पेक्ट्रम का उदारीकरण करना जरूरी है। चार बाजारों में हालांकि नीलामी के आधार पर स्पेक्ट्रम मूल्य तय नहीं किया गया था। इसलिए नीतिगत रूप से इस पर फैसला लिए जाने की जरूरत थी।"

दोनों कंपनियों ने 17 सर्किलों में पहले से साझेदारी कर ली थी। सिर्फ चार सर्किल -राजस्थान, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु बचे रह गए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है, "हमने आरकॉम के लिए उदारीकरण की लागत 55 अरब रुपये होने का अनुमान लगाया है। कंपनियों द्वारा साझेदारी के लिए आवेदन किए जाने के बाद दूरसंचार विभाग के पास उसे मंजूरी देने के लिए 45 दिनों का समय होगा। हमारा मानना है कि जियो और आरकॉम जल्द ही साझेदारी के लिए आवेदन करेंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G, CDMA, India, RCom, Reliance, Reliance Communications, Telecom

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »