MTNL पुरानी कीमत पर ही दे रही है तीन गुणा अधिक डेटा

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी महानगर दूरसंचार निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए एक नयी पेशकश की है जिसके तहत उन्हें पुरानी दर पर ही तीन गुणा अधिक 3जी डेटा मिलेगा।

MTNL पुरानी कीमत पर ही दे रही है तीन गुणा अधिक डेटा
ख़ास बातें
  • पुरानी दर पर ही तीन गुणा अधिक 3जी डेटा मिलेगा
  • 99 रुपये में 30 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा मिलेगा
  • 319 रुपये के रिचार्ज पर प्रतिदिन दो जीबी 2जी/3जी डेटा
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी महानगर दूरसंचार निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए एक नयी पेशकश की है जिसके तहत उन्हें पुरानी दर पर ही तीन गुणा अधिक 3जी डेटा मिलेगा। कंपनी ने जारी बयान में कहा, "एमटीएनएल ने बाजार में अभी उपलब्ध डेटा कूपनों पर तीन गुणा अधिक डेटा देने का निर्णय लिया है।"

कंपनी ने कहा कि 99 रुपये का डेटा कूपन खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब 30 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। पहले उन्हें 500 एमबी डेटा ही मिलता था। इसी तरह 19 रुपये के कूपन पर अब 750 एमबी डेटा मिलेगा। 319 रुपये का रिचार्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को प्रतिदिन दो जीबी 2जी/3जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा उन्हें एमटीएनएल के नंबरों पर अनलिमिटेड कॉलिंग तथा अन्य नेटवर्कों पर प्रतिदिन 25 मिनट मुफ्त कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसकी वैधता 28 दिन है।

रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से सरकारी कंपनियों ने भी कई ऑफर पेश किए हैं। हाल ही में बीएसएनएल ने जानकारी दी थी कि उसके ग्राहक 15 अगस्त से अपने घरेलू सर्किल के बाहर भी विशेष रिचार्ज के जरिये कम दर पर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा अब रोमिंग के दौरान भी उपलब्ध होगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने एक बयान में कहा, "बीएसएनल ने 15 अगस्त 2017 से देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय रोमिंग पर वॉयस या एसएमएस विशेष शुल्क वाउचर तथा कोम्बो वाउचर्स की अनुमति देने का फैसला किया है।" बीएसएनएल पहली कंपनी है जिसे 15 जून 2015 से मुफ्त राष्ट्रीय रोमिंग की घोषणा की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MTNL, Telecom, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »