• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • Jio का 90 दिन वाला सस्ता वैल्यू फॉर मनी प्लान : 75GB डाटा के साथ मिल रही है अनलिमिटिड कॉलिंग

Jio का 90 दिन वाला सस्ता वैल्यू फॉर मनी प्लान : 75GB डाटा के साथ मिल रही है अनलिमिटिड कॉलिंग

Jio के इस डाटा पैक की वैधता पूरे 90 दिन तक की है, जिसमें आपको 75GB हाई-स्पीड डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। यानी कि आप इस 75GB डाटा का इस्तेमाल 90 दिन तक कभी भी कर सकते हैं, जो कि एक अच्छी-खासा लम्बा समय है।

Jio का 90 दिन वाला सस्ता वैल्यू फॉर मनी प्लान : 75GB डाटा के साथ मिल रही है अनलिमिटिड कॉलिंग
ख़ास बातें
  • Jio के प्लान की कीमत 597 रुपये है
  • जियो के इस प्लान में भेज सकेंगे रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस
  • इस पैक में बिना डाटा लिमिट के एक्सेस कर सकेंगे डाटा
विज्ञापन
Jio के समान्य प्रीपेड रीचार्ज प्लान के तहत ग्राहकों को 2 जीबी या फिर 3 जीबी डाटा प्रतिदिन के लिहाज से मुहैया कराया जाता है। वहीं, स्पेशली डाटा पैक की बात करें, तो इसमें या तो आपको बिना वैलिडिटी वाले डाटा पैक प्राप्त होंगे जिनके इस्तेमाल के लिए आपको कोई दूसरा रीचार्ज प्लान लेना पड़ता है या फिर आपको 30 दिन तक की वैधता के साथ 40GB तक का डेटा प्रदान किया जाता है। यदि आपका डाटा 30 दिन तक की वैधता के अंदर-अंदर खत्म नहीं हुआ, तो पैसे बर्बाद। हालांकि, इन सब से विपरीत हम आपको जियो के एक ऐसे प्रीपेड प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जो एक तरह का डाटा पैक है जिसकी वैधता 30 दिन तक सीमित नहीं है। साथ ही डाटा के अलावा भी आपको इस प्लान के तहत कई बेनेफिट्स मिलने वाले हैं। यह कंपनी का पुराना लेकिन वैल्यू फॉर मनी प्लान है।

Jio के इस डाटा पैक की वैधता पूरे 90 दिन तक की है, जिसमें आपको 75GB हाई-स्पीड डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। यानी कि आप इस 75GB डाटा का इस्तेमाल 90 दिन तक कभी भी कर सकते हैं, जो कि एक अच्छी-खासा लम्बा समय है। इसके अलावा, इस पैक में किसी प्रकार की डेली लिमिट आपको नहीं दी जाती, आप चाहें तो एक दिन 50GB डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, तो दूसरे दिन केवल 2GB भी।

लेकिन इस डाटा पैक की खूबियां यहां तक ही सीमित नहीं है। इसके अलावा, आपको इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट्स मिलते हैं। साथ ही समान्य प्रीपेड रीचार्ज प्लान की तरह इस प्लान के तहत आपको डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है, वो भी पूरे 90 दिन तक।

आपको बता दें, डाटा पैक कम इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत 597 रुपये है। यदि आप डेली लिमिट की जगह किसी ऐसे रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे थे, जिसमें आपको बिना किसी लिमिट के डाटा एक्सेस प्राप्त हो वो भी लॉन्ग टर्म वैलेडिटी के साथ तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  5. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  8. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  9. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »