Vi (Vodafone Idea) पर ऐसे करें ISD सर्विस एक्टिवेट

Vi (Vodafone Idea) उपभोक्ताओं को अपने नम्बर पर ISD service एक्टिवेट करने के लिए कोई नम्बर डायल या मैसेज नहीं सेंड करना होता है।

Vi (Vodafone Idea) पर ऐसे करें ISD सर्विस एक्टिवेट

Vi (Vodafone Idea) नेटवर्क पर यह सर्विस ज्यादातर उपभोक्ताओं के लिए पहले से ही सक्रिय की गई होती है।

ख़ास बातें
  • ISD सर्विस ज्यादातर उपभोक्ताओं के लिए Vi पर पहले से ही सक्रिय होती है
  • 18 रुपये के पैक से एक दिन 60 में मिनट की ISD कॉल देता है ऑपरेटर
  • प्रीपेड और पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए अलग अलग रिचार्ट प्लान उपलब्ध
विज्ञापन
आपके Vi (Vodafone Idea) नम्बर पर आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि ISD कॉल का प्रावधान है या नहीं। International Subscriber Dialing (ISD के रूप में प्रचलित) आपको विदेश में बैठे व्यक्ति से फोन पर बात करने की सुविधा देता है। इस टेलीकॉम ऑपरेटर के पास इस तरह की कॉल्स के लिए अलग अलग प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान हैं। दूसरे ऑपरेटर्स की तरह Vi नेटवर्क के भी कुछ रिचार्ज पैक हैं जो आपको ISD कॉलिंग के लिए मिनट्स वैधता के साथ देते हैं। ये रिचार्ज पैक 18 रुपये की कीमत से शुरू हो जाते हैं।

How to activate ISD on Vi (Vodafone Idea)

Vi (Vodafone Idea) उपभोक्ताओं को अपने नम्बर पर ISD service एक्टिवेट करने के लिए कोई नम्बर डायल या मैसेज नहीं सेंड करना होता है। यह सर्विस ज्यादातर उपभोक्ताओं के लिए पहले से ही सक्रिय की गई होती है। हां, कुछ मामलों में इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए ऑपरेटर कस्टमर्स को 144 पर एक SMS मैसेज “ACT ISD”  लिखकर भेजने के लिए कह सकता है।

आप उस नम्बर के सामने एरिया कोड के साथ ही “+” लगाकर Vi नेटवर्क पर ISD कॉल कर सकते हैं। अलग अलग ISD code पर कॉल करने के लिए प्रीपेड कस्टमर और पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए कॉल दर भी अलग अलग होती है। इसे आप ऑपरेटर की अधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Vi अपने कस्टमर्स के लिए कुछ प्रीपेड रिचार्ज पैक देता है जिनसे या तो कुछ कॉलिंग मिनट मिलती हैं या फिर ISD कॉल दर में कटौती हो जाती है। Vi के उपभोक्ता 18 रुपये के रिचार्ज पैक से एक दिन में 60 मिनट की ISD कॉल प्राप्त कर पाते हैं। इसी तरह 61 रुपये के ISD रिचार्ज पर आप यूएस और कनाडा में 1 पैसा प्रति सेकेंड की दर से ISD कॉल कर पाते हैं। वहीं 295 रुपये के प्रीपेड रिचार्ट पर आपको 40 मिनट की ISD कॉलिंग 28 दिन के लिए मिलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ISD code, Vi Vodafone Idea, ISD service
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  2. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  6. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  8. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  9. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  10. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »