• होम
  • टिप्स
  • फ़ीचर
  • नजदीकी एयरटेल स्टोर ऑनलाइन कैसे खोजें? इन स्टेप्स को करें फॉलो

नजदीकी एयरटेल स्टोर ऑनलाइन कैसे खोजें? इन स्टेप्स को करें फॉलो

नजदीकी एयरटेल स्टोर ढूंढने के लिए यूजर्स को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। एयरटेल के ग्राहक Airtel Thanks app के जरिये अपनी समस्या का निदान कर सकते हैं।

नजदीकी एयरटेल स्टोर ऑनलाइन कैसे खोजें? इन स्टेप्स को करें फॉलो

हर शहर में एयरटेल के कई स्टोर मिल सकते हैं। बताये गये स्टेप्स से ऑनलाइन एयरटेल स्टोर ढूंढना है बहुत आसान।

ख़ास बातें
  • Airtel ग्राहक Thanks App के द्वारा भी स्वयं से सुलझा सकते हैं समस्या
  • हर शहर में होते हैं Aitel के कई स्टोर
  • Airtel Find a Store आपको स्वयं से ही कुछ नजदीकीऑप्शन दिखा देता है
विज्ञापन
क्या आप अपने नजदीक Airtel store खोज रहे हैं? Airtel भारत के अग्रणी टेलीकॉम ऑपरेटर्स में से एक है। इसके पास मिलियन्स की संख्या में सब्सक्राइबर हैं। यह कंपनी Reliance Jio और Vodafone Idea की टक्कर में प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड सेवायें देती है। Airtel retail store पर आपको कस्टमर केयर सपोर्ट, नये सिम कार्ड, मोबाइल नम्बर पोर्टेबिलिटी के अलावा और भी कई अन्य सेवायें मिलती हैं। हर शहर में आपको अनेकों एयरटेल स्टोर मिल जायेंगे। आप नीचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो करके अपने नजदीकी एरिया में आसानी से कोई भी एयरटेल स्टोर ढूंढ सकते हैं।

How to find nearest Airtel store online

नजदीकी एयरटेल स्टोर ढूंढने के लिए यूजर्स को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। एयरटेल के ग्राहक Airtel Thanks app के जरिये अपनी समस्या का निदान कर सकते हैं। यदि आपको फिर भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप नजदीकी एयरटेल गैलरी पर भी जा सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न स्टेप फॉलो करने होंगे-

Airtel website पर जाकर आप Find a Store पर क्लिक करें, जो कि साइट पेज पर बिल्कुल नीचे की तरफ फुटर में दिया होता है। यदि आपके मोबाइल में आपकी लोकेशन turned on मोड में है तो Airtel Find a Store आपको स्वयं से ही कुछ ऑप्शन दिखा देता है जो आपके नजदीकी स्टोर के होते हैं। इसमें बैंकिंग प्वॉइंट्स, एयरटेल एक्सप्रेस प्वॉइंट्स और प्रोपर एयरटेल स्टोर भी होते हैं। आप विशेष रूप से खोज करने के लिए विंडो के सबसे ऊपर दाहिने कोने पर क्लिक करके Airtel Stores ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

यदि आपके मोबाइल फोन में लोकेशन turned off मोड में है तो आप अपने शहर का नाम और पिन कोड सर्च बार में भर दें। उसके बाद आपको स्वयं ही उसके परिणाम दिख जायेंगे। आप उस एरिया पर क्लिक करें और अपने नजदीकी एयरटेल स्टोर को खोजें। जो भी स्टोर आपके सबसे नजदीक हो उस पर क्लिक करें। उसके बाद Directions पर क्लिक करने के उपरांत Google Maps में आपके नजदीकी एयरटेल स्टोर के दिशा निर्देश भी खुल जायेंगे। इससे आप आसानी से अपने नजदीकी एयरटेल स्टोर पहुंच सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel store, Airtel stores, Airtel Store Online Search
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »