• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • डेली 3GB डाटा + 6GB Extra डाटा व कॉलिंग जैसे कई बेनेफिट्स से लैस है Jio का ये प्लान, OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा फ्री...

डेली 3GB डाटा + 6GB Extra डाटा व कॉलिंग जैसे कई बेनेफिट्स से लैस है Jio का ये प्लान, OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा फ्री...

आपको बता दें, IPL की तरह T20 मैच की भी ऑनलाइन लाइवस्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar Mobile पर की जा रही है, जिस वजह से यूज़र्स के लिए यह प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

डेली 3GB डाटा + 6GB Extra डाटा व कॉलिंग जैसे कई बेनेफिट्स से लैस है Jio का ये प्लान, OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा फ्री...
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में मिलेगी 28 दिन तक की वैलिडिटी
  • जियो के प्लान में मिलता है 1 साल तक का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्श
  • प्लान के कुल मिलाकर 90 जीबी डाटा मिलेगा
विज्ञापन
Jio ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा बेनेफिट्स वाले प्लान के लिए 600 रुपये तक की कीमत अदा करनी पड़ती है। लेकिन यदि आपको लगता है कि 2 जीबी डाटा पैक की कीमत इतनी ज्यादा है, तो कंपनी का 3GB डाटा पैक उससे भी ज्यादा कीमत का होगा। लेकिन ऐसा नहीं है... कंपनी अपने सभी ग्राहकों की जरूरत का ख्याल रखती है। ऐसे में जिस ग्राहकों को डेली तौर पर 3 जीबी तक के डाटा की जरूरत पड़ती है, उसके लिए कंपनी महंगे लॉन्ग टर्म प्लान के साथ-साथ सस्ते मंथली प्लान भी लेकर आती है। खास बात यह है कि आप हम कंपनी के जिस प्लान की चर्चा करने जा रहे हैं, उस प्लान में ग्राहकों को 500 रुपये से भी कम की कीमत में 1 साल तक का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है। वर्तमान में T20 वर्ल्ड कप के चलते यूज़र्स के बीच डिज़नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन की मांग भी बढ़ती जा रही है।

Jio का यह प्लान क्रिकेट प्लान है, जिसकी कीमत 499 रुपये है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक की है। हालांकि, इस प्लान में ग्राहकों को 1 साल तक का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन फ्री में प्राप्त होता है, जिसकी असल कीमत ही 499 रुपये है। इस लिहाज से देखा जाए, तो प्लान के लिए आप केवल डिज़नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन की ही कीमत चुकाते हैं, बाकि सभी बेनेफिट्स आपको मुफ्त मिल रहे हैं।

प्लान में शामिल अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में आपको डेली 3 जीबी डाटा मुहैया कराया जाता है। लेकिन कंपनी इसके अलावा, ग्राहकों को 6 जीबी एक्सट्रा डेटा प्रदान करती है। 28 दिन की वैधता के रूप में ग्राहकों को 90 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा, यह प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट्स से लैस है। प्लान में डेली 100 एमएसएम भी फ्री मिलते हैं।

आपको बता दें, IPL की तरह T20 मैच की भी ऑनलाइन लाइवस्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar Mobile पर की जा रही है, जिस वजह से यूज़र्स के लिए यह प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Rs 499 recharge plan, Jio daily 3GB data pack

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »