Jio देगी Rs 3599 रुपये का एक साल का रिचार्ज Free! करना होगा यह काम

Jio Free recharge offer : 50 रुपये का पेमेंट करके नया एयरफाइबर कनेक्शन बुक करने वाले यूजर्स 3599 रुपये का सालाना प्‍लान जीत सकते हैं।

Jio देगी Rs 3599 रुपये का एक साल का रिचार्ज Free! करना होगा यह काम

जियो के 3599 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है।

ख़ास बातें
  • एक रिपोर्ट में दावा है कि कंपनी एक साल का रिचार्ज फ्री दे रही
  • जियो एयरफाइबर का कनेक्‍शन लेने पर रिचार्ज जीतने का मौका
  • 3599 रुपये वाला रिचार्ज फ्री देने की है पेशकश
विज्ञापन
Reliance Jio Free Recharge : पिछले महीने देश की दिग्‍गज टेलिकॉम कंपनियों, जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) ने अपने सभी मोबाइल रिचार्ज प्‍लान्‍स को महंगा कर दिया था। जियो का एक साल का प्रीपेड रिचार्ज अब 3599 रुपये का हो गया है। लेकिन आपकी किस्‍मत हुई, तो इसे आप मुफ्त में पा सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जियो एयरफाइबर (Jio AirFiber) कनेक्शन के साथ 3599 रुपये का प्रीपेड प्लान मुफ्त में दे रही है। लेकिन यह तभी मिलेगा, जब आप इसे जीतेंगे। 

टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट में बताया गया है कि जियो ने इस ऑफर की डिटेल शेयर नहीं की है। सिर्फ यह बताया है कि 50 रुपये का पेमेंट करके नया एयरफाइबर कनेक्शन बुक करने वाले यूजर्स 3599 रुपये का सालाना प्‍लान जीत सकते हैं। यानी यह बात क्लियर है कि‍ जियो एयरफाइबर का कनेक्‍शन लेने वाले हर नए यूजर को यह फ्री रिचार्ज नहीं मिलेगा। शायद कुछ चुनिंदा ग्राहक इसे जीतें। 
 

Rs 3599 वाले रिचार्ज के फायदे

जियो के 3599 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है। इस प्‍लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस के फायदे दिए जाते हैं। रोज ढाई जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्‍लाउड की सुविधा दी जाती है। यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है। 
 

What is Jio Airfiber 

जियो एयरफाइबर कंपनी की लेटेस्‍ट सर्विस है यह एक फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस 5जी सर्विस है, जो खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जिनके यहां जियो का फाइबर इंटरनेट नहीं है। इसी का कनेक्‍शन लेने पर कंपनी Rs 3599 वाला रिचार्ज जीतने का मौका दे रही है। रिपोर्टों के अनुसार सिर्फ 50 रुपये में जियोफाइबर कनेक्‍शन को बुक किया जा सकता है। पैसा देने के बाद अगर यूजर कनेक्‍शन नहीं लेना चाहता तो जियो पैसे लौटाने का वादा भी कर रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »