740GB डाटा और 365 दिन फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है Jio का ये प्लान

डाटा, कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट के अलावा, आपको एयरटेल के इस प्लान में Disney+ Hotstar VIP के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री प्राप्त होता है। खास बात यह है कि यह सब्सक्रिप्शन पूरे सालभर के लिए उपलब्ध होगा।

740GB डाटा और 365 दिन फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है Jio का ये प्लान
ख़ास बातें
  • Jio के इस रीचार्ज प्लान में मिलती है 365 दिन तक की वैधता
  • जियो का प्लान देता है 10GB एकस्ट्रा डाटा
  • डेली 100 फ्री SMS बेनेफिट भी है इस प्लान का हिस्सा
विज्ञापन
Jio अपने ग्राहकों के लिए तीन बड़े लॉन्ग-टर्म प्लान लेकर आता है, जिसकी वैधता 365 दिन तक की होती है। इनकी कीमत 2,399 रुपये, 2,599 रुपये और 3,499 रुपये है। हालांकि, हम हमेशा अपने लेख के माध्यम से आपके लिए बेस्ट प्लान्स की जानकारी प्रदान करते हैं। इन तीनों लॉन्ग टर्म प्लान्स में से एक आपकी जेब के साथ-साथ आपके इंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखने वाला है। इस प्लान में आपको लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ डेली डाटा और फ्री कॉलिंग बेनेफिट के साथ-साथ सालभर का ओटीटी सब्सक्रिप्शन प्राप्त होने जा रहा है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। आइए जानते हैं, कौन-सा है वो प्लान।

Jio का यह प्लान है 2,599 रुपये वाला प्लान। जी हां, जियो कंपनी अपने 2,599 रुपये के प्लान में ग्राहकों के लिए ढ़ेर-सारे बेनेफिट्स लेकर आती है। वहीं, इस प्लान की वैधता भी 365 दिन तक की है जिसका मतलब यह है कि एक बार इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद आपको सालभर तक दूसरे रीचार्ज की टेंशन नहीं होगी। अब बात करते हैं इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट की जिसके आधार पर हम कह रहे हैं कि यह प्लान न केवल आपकी जरूरतों बल्कि आपके इंटरटेनमेंट और आपकी जेब दोनों ही ख्याल रखेगा।

जियो के 2,599 रुपये के प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्राप्त होती है, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर सालभर फ्री वॉयस कॉल कर सकते हैं। कॉलिंग के अलावा, प्लान में आपको डेली 2GB डाटा का एक्सेस प्राप्त होता है। लेकिन... जैसे कि हमने बताया यह प्लान आपके लिए बेस्ट साबित होगा, तो इसमें समान्य बेनेफिट्स के साथ-साथ एक्सट्रा बेनेफिट भी शामिल हैं। जी हां, इस प्लान में आपको डेली 2 जीबी डाटा के साथ-साथ 10GB Extra डाटा इस्तेमाल के लिए मुहैया कराया जाता है। इस तरह सालभर की वैधता के साथ आपको इस प्लान के तहत कुल मिलाकर 730GB + 10GB डाटा प्राप्त होता है। इसके अलावा, पूरे साल रोज़ाना 100 एसएमएस मुफ्त भेजने की सुविधा मिलती है।

डाटा, कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट के अलावा, आपको एयरटेल के इस प्लान में Disney+ Hotstar VIP के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री प्राप्त होता है। खास बात यह है कि यह सब्सक्रिप्शन पूरे सालभर के लिए उपलब्ध होगा। डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ यूज़र्स को लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार स्पेशल्स, फिल्में, डिज़्नी+ फिल्में और स्टार टीवी शो आदि का एक्सेस प्राप्त होता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio 2, 599 recharge plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »