Jio Phone यूज़र्स के लिए बंद हुआ 153 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान

कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी ने 153 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ-साथ 99 रुपये, 297 रुपये और 594 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को भी बंद कर दिया है। हालांकि, ये जानकारी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि यह प्लान Web archives पर नवंबर 2019 से दिखाई नहीं दिए हैं।

Jio Phone यूज़र्स के लिए बंद हुआ 153 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान
ख़ास बातें
  • Jio site पर दिख रहे हैं अपडेटिड जियो रीचार्ज प्लान
  • 153 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलता था डेली 1.5 जीबी डेटा
  • 155 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलता है डेली 1 जीबी डेटा
विज्ञापन
Jio Phone यूज़र्स के लिए कंपनी ने 153 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान बंद कर दिया है। इस प्लान के तहत यूज़र्स को 28 दिन तक की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा बेनेफिट मिलता था। 153 रुपये के इस प्रीपेड प्लान को कंपनी ने जुलाई साल 2017 में पेश किया था और फरवरी 2018 में इस प्लान को अपडेट किया गया जिसके साथ 49 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लेकर आया गया था। इस प्लान में जियो फोन यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS जियो टू जियो मुफ्त मिलते थे। हाल ही में जियो द्वारा नॉन-जियो नंबर पर फ्री कॉलिंग शुरू करने की खबर के कुछ दिन बाद कंपनी द्वारा यह नया कदम उठाया गया है।

Jio साइट से 153 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान हटा दिया गया है। लेटेस्ट अपडेट के बाद Jio Phone यूज़र्स को चार रीचार्ज प्लान विकल्प मिलते हैं, वो हैं- 185 रुपये का रीचार्ज प्लान, 155 रुपये का रीचार्ज प्लान, 125 रुपये का रीचार्ज प्लान और 75 रुपये का रीचार्ज प्लान।

जियो के 155 रुपये के रीचार्ज प्लान में वही बेनेफिट्स मिलते हैं, जो 153 रुपये वाला रीचार्ज ऑफर करता था। हालांकि, 153 रुपये के रीचार्ज में यूज़र्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता था, लेकिन 155 रुपये के रीचार्ज में प्रतिदिन 1 जीबी डेटा मिलता है।

Web archives पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 153 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान 31 दिसंबर को बंद कर दिया गया था। कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी ने 153 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ-साथ 99 रुपये, 297 रुपये और 594 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को भी बंद कर दिया है। हालांकि, ये जानकारी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि यह प्लान Web archives पर नवंबर 2019 से दिखाई नहीं दिए हैं।

Gadgets 360 ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए जियो से संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब मिलेगा इस खबर के जरिए अपडेट कर दिया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में Reliance Jio ने ऐलान किया था कि 1 जनवरी 2021 से सभी नेटवर्क पर डॉमेस्टिक वॉयस कॉलिंग की सुविधा को एक बार फिर से मुफ्त कर दिया जाएगा। आपको बता दें, एक साल पहले ही टेलीकॉम कंपनी ने अन्य मोबाइल नेटवर्क पर प्रति मिनट 6 पैसे शुल्क लागू किया था। हालांकि, नए साल की शुरुआत के साथ कंपनी ने अपनी पुरानी सुविधा को एक बार फिर से चालू कर दिया है। 'Bill and Keep' के तहत टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने देश में 1 जनवरी से डॉमेस्टिक वॉयस कॉल्स पर इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) को बंद कर दिया है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Jio, Rs 153 Jio Recharge Plan, Reliance Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »