Jio का दावा, यूपी के 525 शहरों में पहुंचाई 5G सर्विस, हर जिला मुख्‍यालय हुआ कवर

Jio 5G : हाल में जियो ने 5 ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान लॉन्‍च किए हैं, जिनके साथ ‘जियो सावन प्रो' (JioSaavn Pro) का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मुफ्त में दिया जा रहा है।

Jio का दावा, यूपी के 525 शहरों में पहुंचाई 5G सर्विस, हर जिला मुख्‍यालय हुआ कवर

जियो का दावा है कि जल्द ही यूपी का हर हिस्सा 5G कवरेज के दायरे में आ जाएगा।

ख़ास बातें
  • जियो ने कहा, 75 जिला मुख्यालयों तक 5जी को पहुंचाया
  • यूपी के 525 शहरों और कस्बों में लॉन्‍च हुआ जियो 5जी
  • जल्‍द यूपी के हर कस्‍बे तक 5जी पहुंचाने की कही बात
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) ने दावा किया है कि उसने देश के सबसे ज्‍यादा आबादी वाले राज्‍य उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिला मुख्यालयों तक ट्रू 5जी सेवाओं को पहुंचा दिया है। जियाे का कहना है कि सभी जिला मुख्‍यालयों को 5G नेटवर्क से कवर करने वाला वह इकलौता ऑपरेटर है। कंपनी ने कहा है कि फरवरी में यूपी-इन्वेस्टर समिट के दौरान मुकेश अंबानी ने राज्‍य के सभी जिला मुख्‍यालयों और प्रमुख शहरों को 5जी नेटवर्क से जोड़ने का वादा किया था, जो 4 महीनों से भी कम वक्‍त में पूरा कर दिया गया है। 

जियो के मुताबिक, उसकी ट्रू 5G सर्विस अब उत्तर प्रदेश के 525 शहरों और कस्बों में उपलब्ध हैं। इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, अयोध्या जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। 

जियो ने कहा है कि देश में 5G को लॉन्च हुए अभी सिर्फ 8 महीने हुए हैं। ऐसे में यूपी के सभी जिला मुख्यालयों में 5G कवरेज को पहुंचना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जियो का दावा है कि जल्द ही यूपी का हर हिस्सा 5G कवरेज के दायरे में आ जाएगा। इस अचीवमेंट पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि 'हमें बेहद खुशी है कि उत्तर प्रदेश का हरेक जिला मुख्यालय, जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गया है। उन्‍होंने कहा कि राज्य में जियो यूजर्स की पहली पसंद बनकर उभरा है। 

जियो अपने यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर' के तहत इनवाइट करता है, जिसके बाद वो हाईस्‍पीड 5जी नेटवर्क का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि सूबे के सभी 525 शहरों और कस्बों में इनवाइटेड यूजर्स को बिना किसी एक्‍स्‍ट्रा कॉस्‍ट के 1 जीबीपीएस+ की स्पीड पर अनलिमिटेड 5जी डेटा मिल रहा है। 

हाल में जियो ने 5 ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान लॉन्‍च किए हैं, जिनके साथ ‘जियो सावन प्रो' (JioSaavn Pro) का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मुफ्त में दिया जा रहा है। ये प्‍लान 28 दिनों से 84 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। प्लान्स की शुरुआत 269 रुपये से होती है। इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना डेढ़ जीबी डेटा दिया जाता है। 56 दिनों की वैलिडिटी वाला यही प्लान 529 रुपये में आता है। इसी प्‍लान को ग्राहक 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ चाहते हैं, तो उन्‍हें 739 रुपये देने होंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  2. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  3. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  4. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  5. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  7. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  8. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  10. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »