• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के सबसे सस्ते प्लान, कम दाम में 365 दिनों की वैधता, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio के सबसे सस्ते प्लान, कम दाम में 365 दिनों की वैधता, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio के 2,879 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 730GB डाटा बैठता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है।

Jio के सबसे सस्ते प्लान, कम दाम में 365 दिनों की वैधता, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
ख़ास बातें
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 100MB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio सबसे सस्ती प्रीपेड प्लान की पेशकश करती है। अगर आप अपने लिए कोई नया प्रीपेड प्लान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। जी हां इस लिस्ट में रिलांयस जियो के चार प्लान शामिल हैं। इन प्लान को आप सस्ते में खरीद सकते हैं और लंबी वैधता तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

साल भर की वैधता वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान
Jio का 2,879 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 2,879 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 730GB डाटा बैठता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Jio Apps का मुफ्त एक्सेस मिलता है। वहीं हाई डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।

तीन महीने की वैधता वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान
Jio का 395 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में 1000 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Jio Apps का मुफ्त एक्सेस मिलता है। वहीं हाई डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।

दो महीने की वैधता वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान
Jio का 479 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 479 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 84GB डाटा बैठता है। वहीं हाई डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 56 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Jio Apps का मुफ्त एक्सेस मिलता है। स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स में 3 माह के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है।

एक महीने की वैधता वाला सबसे सस्ता प्लान
Jio का 91 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 100MB डाटा दिया जाता है और 200MB डाटा भी मिलता है जो कि कुल 3GB बैठता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में 50 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Jio Apps का मुफ्त एक्सेस मिलता है। वहीं हाई डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान सिर्फ जियो फोन में ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »