Jio की 4जी डाउनलोड स्पीड फिर गिरीः रिपोर्ट

Jio 4G की डाउनलोड स्पीड अप्रैल 2018 में फिर गिरी है। वहीं, एयरटेल की डाउनलोड स्पीड में तुलनात्मक तौर पर बढ़ोतरी हुई...

Jio की 4जी डाउनलोड स्पीड फिर गिरीः रिपोर्ट

Jio की 4जी डाउनलोड स्पीड फिर गिरीः रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • Jio 4G की डाउनलोड स्पीड में फिर दर्ज की गई गिरावट
  • एयरटेल व अन्य की डाउनलोड स्पीड स्थिर व जियो से बेहतर
  • अपलोडिंग स्पीड के मामले में आइडिया ने मारी बाज़ी
विज्ञापन
Jio 4G की डाउनलोड स्पीड अप्रैल 2018 में फिर गिरी है। वहीं, एयरटेल की डाउनलोड स्पीड में तुलनात्मक तौर पर बढ़ोतरी हुई है। यह तथ्य टेलीकॉम रेग्युलेटर ट्राई  के मायस्पीड ऐप ने जारी किए हैं। कुल-मिलाकर एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया अपनी स्पीड को बनाए रख पाने में सफल रहे हैं। ओपनसिग्नल रिपोर्ट इसी साल अप्रैल में आई थी, जिसमें जियो को देश में 4जी की उपलब्धता के लिए शीर्ष पर बताया गया था। लेकिन एयरटेल को 4जी डाउनलोड स्पीड के लिए बेस्ट बताया गया था।

ट्राई के मायस्पीड ऐप द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जियो 4जी डाउनलोड स्पीड 33% घटकर अप्रैल 2018 में 14.7 एमबीपीएस रही। दो महीने पहले यह स्पीड 21.3 एमबीपीएस थी। जियो ने पिछले साल दिसंबर में सर्वाधिक स्पीड का आंकड़ा छुआ था, जब ह 25.6 दर्ज की गई थी। एयरटेल (9.2 एमबीपीएस) अप्रैल 2018 के आंकड़ों के मुताबिक दूसरे स्थान पर रही। आइडिया 7.4 एमबीपीएस के साथ तीसरे व वोडाफोन 7.1 एमबीपीएस के साथ चौथे स्थान पर रही।

अब आते हैं अपलोड स्पीड पर। आइडिया ने अपलोड स्पीड के मामले में 6.5 एमबीपीएस दर्ज कर शीर्ष पर स्थान पाया। इस सूची में अगला नंबर रहा वोडाफोन का, जिसने यूज़र को 5.2 एमबीपीएस अपलोड स्पीड दी। इनके बाद तीसरे और चौथे स्थान पर जगह ली जियो और एयरटेल ने, जिनकी स्पीड क्रमश: ज4 एमबीपीएस व 3.7 एमबीपीएस रही। टेलीकॉम इंडस्ट्री में लगातार डेटा ऑपरेटर कम कीमत में ज्यादा डेटा और अन्य लाभ देने की होड़ में जुटे हैं। दूसरी तरफ वोडाफोन के आइडिया में विलय की प्रक्रिया भी अगली तिमाही तक पूरा हो सकता है। अगर वोडाफोन और आइडिया का विलय सफलतापूर्वक हो जाता है, तो एयरटेल दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Reliance Jio, Vodafone, Idea, TRAI
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »