ई-वीजा धारक विदेशी पर्यटकों को भारत पहुंचते ही मिलेगा मुफ्त सिमकार्ड

ई-वीजा धारक विदेशी पर्यटकों को भारत पहुंचते ही मिलेगा मुफ्त सिमकार्ड
विज्ञापन
ई-वीजा लेकर भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को यहां पहुंचते ही पहले से एक्टिवेटेट सिमकार्ड मुफ्त दिए जाएंगे। टूर ऑपरेटरों के संगठन आईएटीओ ने इस कदम का स्वागत किया है।

इस बहुप्रतिक्षित सेवा को शुरू करते हुए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि बीएसएनएल के सिम कार्ड पर 50 रुपए का टॉक टाइम और 50 एमबी डेटा भी उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा, शुरूआती दिनों में यह सेवा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उपलब्ध होगी, लेकिन धीरे-धीरे इसे ई-वीजा की सुविधा देने वाले सभी 15 हवाईअड्डों पर लागू कर दिया जाएगा।

शर्मा ने कहा, ‘‘यह कदम पर्यटकों को तुरंत अपने घर, रिश्तेदारों, होटल, टूर ऑपरेटर और बाकि लोगों से संपर्क करने में मदद करेगा। श्रीलंका दौरे पर मुझे ऐसा ही कार्ड मिला था, उसके बाद मुझे यह विचार सूझा।’’ मंत्री ने कहा कि इस सुविधा से ऐसे पर्यटकों को बहुत लाभ होगा जो भारत पहुंचने के बाद सिम कार्ड लेने के लिए करीब दो घंटा समय खपाते हैं।

पर्यटन सचिव विनोद जुत्सी ने कहा कि पिछले वर्ष करीब 10 लाख विदेशी पर्यटकों ने ई-वीजा सुविधा का लाभ उठाया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SIM Cards, SIM Card On Arrival, Telecom, BSNL
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  3. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  4. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  7. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  8. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  9. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  10. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »