• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत

Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत

Oppo ने चीन में A6 सीरीज के तहत Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G को लॉन्च किया है। दोनों फोन 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं।

Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo

Oppo A6i+ 5G को Glacier White और Chestnut Velvet Brown रंगों में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Oppo A6i+ 5G में दी गई 7,000mAh की बड़ी बैटरी
  • दोनों फोन्स में 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 चिप
  • 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि
विज्ञापन

Oppo ने चीन में अपनी A-सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन्स Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G को लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन्स डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं और बजट से मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करते हैं। कंपनी ने इन फोन्स में बड़े डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी को शामिल किया है। Oppo A6i+ 5G और A6v 5G दोनों में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करते हैं और 50MP मेन रियर कैमरा से लैस हैं। 

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Oppo A6i+ 5G को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,499 युआन में लॉन्च हुआ है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,599 युआन रखी गई है। टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,799 युआन है। दूसरी ओर, Oppo A6v 5G को एक ही 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1,199 युआन तय की गई है। दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री चीन में 6 फरवरी से Oppo की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Oppo A6i+ 5G को Glacier White और Chestnut Velvet Brown रंगों में लॉन्च किया गया है। वहीं Oppo A6v 5G Glacier Blue, Wilderness Green और Titanium Rock Purple कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

Oppo A6v 5G

Oppo A6v 5G
Photo Credit: Oppo

परफॉर्मेंस के लिए दोनों Oppo स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलती है। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में दोनों फोन 1080p रिजॉल्यूशन पर 60fps तक सपोर्ट करते हैं। फ्रंट कैमरे में दोनों के बीच फर्क है। Oppo A6i+ 5G में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि Oppo A6v 5G में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Oppo A6i+ 5G और A6v 5G दोनों में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

बैटरी सेक्शन में Oppo A6i+ 5G को 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ उतारा गया है, जबकि Oppo A6v 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन्स 45W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। डिजाइन और साइज की बात करें तो दोनों फोन्स के डाइमेंशन लगभग समान हैं और इनकी मोटाई 8.61mm रखी गई है। Oppo A6i+ 5G का वजन करीब 216 ग्राम है, जबकि A6v 5G थोड़ा हल्का है और इसका वजन 212 ग्राम बताया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  2. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  3. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  5. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  6. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  7. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  8. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  9. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  10. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »